बिहार BJP 26 नवंबर को धूमधाम से मनाएगी संविधान दिवस

पटना : बिहार भाजपा कल यानी 26 नवंबर को धूमधाम से संविधान दिवस मनाएगी। इसके तहत प्रदेश कार्यालय से लेकर जिला कार्यालय तक समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने आज बताया कि संविधान दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में संविधान की प्रति और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और बिहार के मंत्री जनक चमार शामिल होंगे।

पूर्व विधायक शर्मा ने बताया कि इसके बाद अगले दो महीने तक यानी 26 नवंबर से 26 जनवरी 2025 तक बिहार भाजपा का संविधान गौरव महोत्सव निरंतर चलता रहेगा। इसके तहत संविधान की प्रस्तावना और राज्य के नीति निर्देशक तत्वों पर प्रकाश डाला जाएगा। इसके अलावा प्रबुद्ध नागरिकों और विद्वजनों द्वारा बाबा साहेब की जीवनी पर वाचन होगा और प्रकाश डाला जाएगा। इस संविधान गौरव महोत्सव का आयोजन प्रदेश से लेकर जिलास्तर पर किया जाएगा। इस महोत्सव के सफल संचालन के लिए के एक समिति बनाई गई है जिसमें पूर्व एमएलए मनोज शर्मा, पूर्व एमएलए प्रेम रंजन पटेल और एमएलए लखेंद्र पासवान को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़े : हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में मंत्री प्रेम कुमार ने विभागीय प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

यह भी देखें :

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...