हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में मंत्री प्रेम कुमार ने विभागीय प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

सोनपुर : हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2024 में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डाॅ. प्रेम कुमार द्वारा आज यानी 25 नवंबर को शाम पांच बजे विभागीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। मुजफ्फरपुर वन संरक्षक के क्षेत्रीय मुख्य डाॅ. के गणेश कुमार द्वारा मंत्री एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। मंत्री द्वारा राज्य में पारिस्थितिकी पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे विभागीय कार्यों के माॅडल को आम जनता के प्रदर्शन हेतु समर्पित किया गया।

विभागीय प्रदर्शनी के विषय में जानकारी देते हुए वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि गत वर्ष में विभागीय कार्य यथा तुतला भवानी मंदिर, रोहतासगढ़ किला, राजगीर जू सफारी, ईको पार्क पटना, मंदार पर्वत, भीम बांध, बिक्रमशिला गंगा डाॅल्फिन अभ्यारण्य और वाल्मीकि टाईगर रिजर्व आदि को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया है। प्रदर्शनी में बिहार राज्य के ईको डेवलपमेंट कमिटी एफडीए द्वारा अरण्यक पदार्थ भी शामिल थे। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद् एवं बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद् द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियां भी प्रदर्शित है।

यह भी देखें :

मंत्री प्रेम कुमार द्वारा कृषि वानिकी योजना के तहत लाभुक किसानों एवं जीविका दीदियों से संवाद किया गया। जीविका दीदियों द्वारा विभागीय कार्यों यथा नर्सरी, पौधारोपण कार्यों की सराहना की और मंत्री का धन्यवाद दिया। लाभुक किसानों द्वारा कृषि वानिकी से बढ़ी आय के विषय में बताया। कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (HoFF) बिहार पीके गुप्ता, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक भारत ज्योति, बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद् के अध्यक्ष अरबिंदर सिंह, मुख्य वन्यप्राणी प्रतिपालक, बिहार, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एके द्विवेदी, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, मुजफ्फरपुर डाॅ. के गणेश कुमार, आलोक कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी, सारण, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी, दिघवारा सुषमा कुमारी एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : सोनपुर मेला में एक महीने तक चलने वाले ‘फोटो प्रदर्शनी सह जागरुकता अभियान’ का हुआ शुभारंभ

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...