15 जुलाई को Bihar Congress जिलाध्यक्षों के साथ करेगी समीक्षा बैठक

पटना: लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह 15 जुलाई को जिलाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक राजधानी पटना में स्थित कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में की जाएगी। बैठक की जानकारी देते हुए बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद समीक्षा बैठक की जा रही है।

लोकसभा चुनाव के बाद जिलाध्यक्षों के साथ यह पहली आधिकारिक बैठक है जिसमें हम लोकसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह करेंगे। बैठक में राज्य के सभी जिलाध्यक्ष शमी होंगे। इस दौरान हम राज्य में अपने संगठन की मजबूती पर भी चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह लगातार सभी जिलों में संगठन की मजबूती के लिए बैठक आयोजित करते रहे हैं।

यह भी पढ़ें- राजधानी पटना में निजी कंपनी के Collection Executive को चाकू मार कर अपराधियों ने लूटा 3 लाख

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Congress Bihar Congress

Bihar Congress

Hazaribagh Illegal Coal Mine Accident: कोयला खदान में चाल धंसी, 2...

Hazaribagh Illegal Coal Mine Accident: हजारीबाग ज़िले के बड़कागांव इलाके में लुरुंगा में कथित तौर पर अवैध कोयला खदान ढहने से दो मज़दूरों की...

Jamtara Cyber Fraud: मोबाइल पर RTO ई-चालान का लिंक आया? जामताड़ा...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा में साइबर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है और तीन लोगों...

Govindpur Driving License Camp: गोविंदपुर में लाइसेंस बनवाने पहुंचे लोग हुए...

Govindpur Driving License Camp: धनबाद जिले के गोविंदपुर ब्लॉक ऑफ़िस में आयोजित एक-दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में भारी भीड़ के कारण अफरातफरी मच गई।...