हजार वर्ष पहले भी बिहार रहा है शिक्षा का केंद्र, बांका में राज्यपाल ने कहा…

बांका: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर बांका पहुँचे। इस दौरान उन्होंने अद्वैत मिशन लॉ कॉलेज का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं, अधिवक्ताओं और शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि क़ानून की जानकारी देने वाले लोग लॉ कॉलेजों से निकलते हैं, लेकिन आज यह चिंता का विषय है कि सांसद और विधानसभाओं में कानून बनाने की जिम्मेदारी संभालने वाले ही अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगे हैं। यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। देश के नागरिकों को इस पर गंभीर विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत में शिक्षा और संस्कृति की जड़ें बहुत गहरी हैं। आज हम कहते हैं कि केरल देश का सबसे अधिक शिक्षित राज्य है, लेकिन इसे यह मुकाम हासिल करने में सौ वर्ष से अधिक का समय लगा। जबकि बिहार हजार साल पहले से ही शिक्षा का केंद्र रहा है। नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्वविख्यात विश्वविद्यालय इसकी मिसाल हैं।

यह भी पढ़ें – मुहाने नदी में अचानक आई बाढ़ में महिला समेत दो बहे, पुलिस ने…

राज्यपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि क़ानून की पढ़ाई केवल पेशे के रूप में न देखें बल्कि इसे समाज सुधार और न्याय की स्थापना के उद्देश्य से अपनाएँ। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सत्य, नैतिकता और मर्यादा के मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएँ। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रशासन ने राज्यपाल का स्वागत किया और संस्थान की आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उद्घाटन समारोह में जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    बाबा गणिनाथ गोविंद जी जयंती समारोह मनाई गई धूमधाम से…

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...