लोकतंत्र की जननी है बिहार, आवाम दिखलायेगी भाजपा को उसकी औकात- मनोज झा

New Delhi– सीबीआई की छापेमारी से नहीं डरती- राजद के राज्य सभा सांसद मनोज झा ने सीबीआई की छापेमारी पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इस गड़े मुर्दे को निकाल कर भाजपा को कुछ हासिल नहीं होने वाला है. बिहार में जब-जब जन उभार आता है, तब-तब केन्द्र सरकार अपनी एजेंसियों को सामने लाकर उसे दबाने का काम करती है, हाल के दिनों में इन एजेंसियों का दुरुपयोग बढ़ा है. लेकिन बिहार की आवाम सीबीआई की छापेमारी से नहीं डरती.

जातीय जनगणना से भाजपा में हड़कंप

मनोज झा ने कहा कि अभी बिहार में जातीय जनगणना मुद्दे पर विभिन्न दलों की गोलबंदी जारी है, कई दलों के बीच की दूरियां कम हुई है, एक नये समीकरण की तलाश शुरु हो रही है, ठीक इस बीच यह छापेमारी यह बताने के लिए काफी है कि इन दलों के बीच सिमटती दूरियों से भाजपा में बेचैनी है. यह हमारे लिए भी संदेश है और उनके लिए.

सीबीआई की छापेमारी से नहीं डरती

हालांकि मनोज झा ने सीधे-सीधे  जदयू का नाम नहीं लिया, लेकिन यह स्पष्ट था कि उनका इशारा राजद और जदयू के बीच घटती दूरियों की ओर था, स्पष्ट रुप से उनका इशारा जदयू की तरफ भी था, लेकिन मनोज झा ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि इस छापेमारी से भाजपा को कुछ हासिल नहीं होने वाला है, बिहार की जनता भाजपा को उस हालत में ला देगी, जहां कोई उनका नाम लेने वाला भी नहीं रहेगा.  

यहां बता दें कि इसक पहले राजद के शिवानन्द तिवारी ने भी इस छापेमारी को जातीय जनगणना से जोड़ते हुए कहा था कि हाल के दिनों में इस मुद्दे पर राजद और जदयू के बीच बढ़ती नजदीकियों से भाजपा में बेचैनी है. उसे यह डर खाये जा रहा है कि जातीय जनगणना के साथ ही यह बात उजागर हो जाएगी कि कौन इन जातियों की हकमारी कर रही है.     

रिपोर्ट शक्ति

Saffrn

Trending News

 Bihar Green Mission: Marine Drive पर 1 लाख पेड़ लगाने का...

पटना मरीन ड्राइव पर 3 महीने में 1 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य, सम्राट चौधरी ने पर्यावरण संतुलन और ग्रीन कॉरिडोर योजनाओं की जानकारी...

 Bihar Land Reform: भूमि माफियाओं पर सख्ती तय, Vijay Sinha का...

बिहार में भूमि सुधार अभियान तेज, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मुंगेर में भूमि माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान...

Jharkhand Politics:  असम Election के बाद JMM-कांग्रेस में बढ़ा तनाव, सरयू...

Remove term: Jharkhand Poliअसम चुनाव के बाद झारखंड में JMM और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा, सरयू राय ने बिना कांग्रेस नई सरकार बनाने...

Hazaribagh झंडा चौक हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तलवार और...

Hazaribagh: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शहर के हृदयस्थली झंडा चौक पर हुए सनसनीखेज अभिषेक कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस...

नगर निकाय चुनाव में AJSU ने ही दिलाया ओबीसी को आरक्षण...

Jharkhand: झारखंड में ओबीसी आरक्षण का विषय एक बार फिर चर्चा में है। सुदेश महतो ने बतौर पंचायती राज मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img