दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर तैयारियां पूरी, सभी जिलों में होगा कार्यक्रम

रांची : दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर तैयारियां पूरी- झारखंड आंदोलनकारी,

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रहे

दिवंगत दुर्गा सोरेन की 13वीं पुण्यतिथि 21 मई पर राज्यभर के

सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किये जाने की तैयारियां पूरी कर ली गयी है.

सामाजिक संगठन दुर्गा सोरेन सेना (डीएसएस) की ओर से भी दुर्गा सोरेन पुण्यतिथि पर राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. दुर्गा सोरेन सेना की केंद्रीय अध्यक्ष जयश्री सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष राजश्री सोरेन और संगठन के अन्य पदाधिकारियों की ओर से कल सुबह साढ़े आठ बजे राजधानी रांची के लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन चौक पर दिवंगत दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी.

ये है कार्यक्रम

दुर्गा सोरेन सेना की जिला समितियों की ओर से दिवंगत दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि के मौके पर अपने-अपने क्षेत्र में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करने के साथ ही कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसके तहत गरीबों के बीच अनाज और मिठाईयों का वितरण, अस्पताल में भर्ती गरीब मरीजों के बीच फल का वितरण और सड़क एवं फुटपाथ पर रहने वाले गरीबों के खिचड़ी का वितरण किया जाएगा. डीएसएस की ओर से राजधानी रांची स्थित विधायक सीता सोरेन के आवासीय परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा.

रिपोर्ट: शाहनवाज

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...