बिजली विभाग की टीम के साथ जनसुराज पार्टी के नेता की दबंगई, जेई के साथ मारपीट

बेतिया : बेतिया जिले के मनुआ पुल के मेहदिया बारी में बिजली विभाग की टीम के साथ जनसुराज पार्टी के एक नेता की दबंगई का मामला सामने आया है। जनसुराज के नेता राजकिशोर चौधरी ने स्मार्ट मीटर लगाने गए जेई के साथ मारपीट कर एक कमरे में बंद कर दिया। बिजली विभाग के जेई राकेश कुमार ने आरोपी राजकिशोर चौधरी समेत दो लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। मनुआपुल थाना में दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि मीटर के खराबी के बाद नया मीटर लगाने गई थी।

बिजली विभाग की ओर से पूरे मामले का वीडियो पुलिस को सौंपा गया है। वीडियो में दिख रहा है कि राजकिशोर चौधरी बातचीत करते-करते जेई को धकेल कर एक कमरे में बंद कर देते हैं। दबंगई के कारण बिजली विभाग की टीम बिना मीटर लगाए ही वापस लौट गई। आरोपी राजकिशोर चौधरी का आरोप है कि बिजली विभाग ने उन्हें बिना किसी सूचना का कार्रवाई शुरू कर दी। पूरे मामले में मनुआपुल थाना की पुलिस जांच कर कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़े : धान की श्री विधि की खेती से जीविका दीदियां हो रही हैं लाभान्वित

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...