Commercial Advertisment

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

जमशेदपुरः जिला मुख्यालय सभागार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए कई दिशा निर्देश दिए. उन्होंने एंटी लार्वा का छिड़काव, खाली स्थलों पर जल के जमाव को खाली करने, सरकारी अस्पतालों मे ज्यादा से ज्यादा लोगों का इलाज करने का निर्देश दिया. साथ ही कम से कम राशि मे लोगों की जांच करने को कहा. साथ ही स्कूलों मे बच्चों को डेंगू से बचने के उपाय संबंधी कई निर्देश भी दिए. वहीं मंत्री बन्ना गुप्ता ने जिले में चल रहे सरकारी योजनाओं की समीक्षा भी की, ताकि समय अनुसार तमाम योजनाएं पूर्ण हो और लगातार चलने वाले योजनाओं को गति भी मिल सके. बैठक में जिला उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

रिपोर्टः लाला जबीन

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...

Jharkhand SIR 2026: 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की...

झारखंड में SIR प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक होगी। 1 से 12 नवंबर तक...

November 2026 Festivals Calendar: नवंबर में धनतेरस, दिवाली से छठ और...

नवंबर 2026 में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ महापर्व, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती समेत कई प्रमुख त्योहार मनाये जाएंगे। जानें...