मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में आयोजित विस्तृत जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए अपराधियों को बड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बिहार में जो भी अपराधी पनपेंगे उन्हें साफ कर दिया जाएगा। सरकार ने पुलिस प्रशासन को खुली छूट दे रखी है कि अपराधियों के साथ सख्ती से पेश आएं।
उन्होंने कहा कि अभी राज्य में पुरानी जंगलराज वाली सरकार नहीं है। हमारी सरकार में अगर अपराधी सर उठाएंगे तो उनका सर कुचल दिया जाएगा। हमारा संकल्प है कि हम बिहार के लोगों को सुरक्षित माहौल देंगे। उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं को कहा कि सब संकल्प लें कि अपराधी को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे और नहीं किसी को एमपी, एमएलए बनने दें।
इसके लिए सदन में बात करने के लिए हम सब तैयार हैं। बिहार की सरकार पूर्व की सरकार के जंगलराज को किसी भी तरह से नहीं बनने देगी। बता दें कि अपराध के मुद्दे पर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- जयपुर में घर के Basement में पानी भरने से 3 लोगों की मौत पर CM ने व्यक्त की शोक संवेदना
Bihar Police Bihar Police Bihar Police
Bihar Police


















