Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।


Bihar Road Project Update पटना: बिहार में राष्ट्रीय उच्च पथ परियोजनाओं को तेजी देने के लिए पथ निर्माण विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में NHAI और MoRTH द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में लंबित भू-अर्जन, फॉरेस्ट क्लियरेंस, टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्यों में तेजी लाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

बैठक में पथ निर्माण विभाग की विशेष सचिव, NHAI एवं MoRTH के क्षेत्रीय पदाधिकारी, अभियंता प्रमुख और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सचिव ने स्पष्ट कहा कि परियोजनाओं को समय पर पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Bihar Road Project Update:18 राष्ट्रीय उच्च पथ परियोजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक में करीब 218 किलोमीटर लंबाई और 8134 करोड़ रुपये लागत वाली 6 राष्ट्रीय उच्च पथ परियोजनाओं की समीक्षा की गई, जिनका कार्य भू-अर्जन और वैधानिक स्वीकृतियों के कारण शुरू नहीं हो सका है। इसके साथ ही 360 किलोमीटर लंबाई और 11222 करोड़ रुपये लागत वाली 12 परियोजनाओं की भी समीक्षा हुई, जिनकी स्वीकृति के बाद भी कार्य आवंटित नहीं हो पाया है।

सचिव ने विलंब से चल रही 3 प्रमुख राष्ट्रीय उच्च पथ परियोजनाओं सहित अन्य लंबित मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने फॉरेस्ट क्लियरेंस में हो रही देरी पर नाराजगी जताई और मुख्य अभियंता को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया।


Key Highlights:

• पटना-आरा-सासाराम परियोजना का प्रथम खंड 15 मई तक शुरू करने का निर्देश

• मोकामा-मुंगेर ग्रीनफिल्ड फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य आवंटित

• 18 राष्ट्रीय उच्च पथ परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

• फॉरेस्ट क्लियरेंस में देरी पर सचिव ने जताई नाराजगी

• अक्टूबर तक लंबित ROB कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश


Bihar Road Project Update:Patna-Ara-Sasaram Project पर 15 मई की डेडलाइन

समीक्षा के दौरान सचिव ने पटना-आरा-सासाराम परियोजना के प्रथम खंड, यानी सुअरा से गड़हनी तक के कार्य को 15 मई तक शुरू करने का निर्देश दिया। NHAI की ओर से बताया गया कि परियोजना के दूसरे खंड गड़हनी से सदीसोपुर तक का फाइनेंसियल क्लोजर अक्टूबर तक पूरा होगा।

इस पर सचिव ने निर्देश दिया कि दूसरे खंड का निर्माण कार्य भी अक्टूबर से हर हाल में शुरू किया जाए। वहीं साहेबगंज-अरेराज-बेतिया परियोजना में बेतिया क्षेत्र में भू-अर्जन कार्य तेज करने को कहा गया, ताकि बारिश शुरू होने से पहले बाधारहित कार्य क्षेत्र उपलब्ध हो सके।

Bihar Road Project Update:Mokama-Munger Fourlane और Ring Road को मिली रफ्तार

NHAI ने बैठक में जानकारी दी कि मोकामा-मुंगेर ग्रीनफिल्ड फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य आवंटित कर दिया गया है। इसके अलावा पटना रिंग रोड के कन्हौली-शेरपुर खंड का भी कार्य आवंटन पूरा हो चुका है।

सचिव ने दोनों परियोजनाओं में भू-अर्जन कार्य जल्द पूरा कर निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा NH-333A मागोबंधर-केंदुआ-झाझा-नरगंजो और भौरोगंज बाईपास निर्माण के लिए वैधानिक स्वीकृति प्राप्त कर टेंडर आमंत्रित करने को कहा गया।

भागलपुर के ढाका मोड़ के फोरलेन चौड़ीकरण और बिहार-झारखंड सीमा तक बलझोर परियोजना में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए। अररिया-परसरमा पथ के पेव्ड शोल्डर के साथ 2-लेन सड़क निर्माण के लिए एक माह के भीतर एकरारनामा संपादित करने को कहा गया।

Bihar Road Project Update:ROB निर्माण कार्य अक्टूबर तक पूरा करने का आदेश

सचिव ने कटिहार में गौशाला के पास NH-31 के किलोमीटर 49 पर निर्माणाधीन ROB और सुपौल में NH-327E के किलोमीटर 194 पर ROB निर्माण कार्य को अक्टूबर तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने मुख्य अभियंता को स्पष्ट कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा और दोहराया कि विलंब से चल रही परियोजनाओं को तय समय में पूरा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Highlights

Saffrn

Trending News

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...

Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों,...

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक...

Badkagaon में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक...

Hazaribagh: एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी...

39 हजार टन मछलियों का निर्यात, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय बाजार में...

पटना : बिहार मछली उत्पादन में न सिर्फ आत्मनिर्भर हुआ है, बल्कि निर्यात की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img