सड़कों पर उतरीं बिहार राज्य आशा संघ व ममता संघ, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

पटना : बिहार राज्य आशा संघ और ममता संघ की महिलाओं ने आज सड़क पर उतरकर अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आशा दीदी ने कहा कि 2005 से हमलोग सिर्फ कमीशन पर ही खट रहे हैं और सरकार हमलोग की बात नहीं सुनती है। आशा दीदियों ने कहा कि हमारी मांग है कि हमलोग को कमीशन देना बंद करे और हमें सरकार सरकारी कर्मचारी घोषित करे।

महिलाओं ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार केवल दिखावटी करते हैं। हमलोग के लिए कोई काम नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज में आशा वर्कर्स को किस नजरिए से देखा जाता है। आप कमीशन दे रहे हैं हमलोग को कमीशन नहीं चाहिए, मानदेह चाहिए। उन्होंने कहा कि एक मजदूर भी जो काम करता है उसको 500 रुपया मिलता है। हम आशा वर्कर्स दिन रात काम करते हैं और एक रुपया भी नहीं मिलता है। आशा वर्कर्स ने कहा कि इस बार अगर नीतीश कुमार नहीं पूरा किए हमारी मांग को तो अब उनकी गद्दी नहीं रहेगी। हमलोग उनको वोट नहीं देंगे।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...