Advertisment

Bihta Airport को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Bihta : Bihta Airport – बिहार को जल्द ही एक और नया एयरपोर्ट मिलने जा रहा है। मोदी कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। बिहटा में नया एयरपोर्ट (Bihta Airport) बनाया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने बिहार में एक नए सिविल एन्क्लेव के विकास के लिए भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (AIE) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये नया हवाई अड्डा पटना के बिहटा में 1413 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा, बिहार के लोगों की ये मांग काफी दिनों से चली आ रही थी।

Bihta Airport :

आपको बता दें कि यह बुनियादी ढांचा परियोजना पटना हवाई अड्डे पर क्षमता को पूर्ण रूप से विकसित करने के लिए एक रणनीतिक कदम का प्रतिनिधित्व करती है। जबकि एएआई पहले से ही पटना हवाई अड्डे पर एक नए टर्मिनल भवन के निर्माण की प्रक्रिया में है। भूमि उपलब्धता के कारण आगे का विस्तार बाधित है। बिहटा हवाई अड्डे पर प्रस्तावित नई एकीकृत टर्मिनल बिल्डिंग 66,000 वर्गमीटर में फैली हुई है और इसे 3000 पीक ऑवर यात्रियों (PHP) को संभालने और सालाना 50 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। जब भी आवश्यकता होगी इसे 50 लाख और बढ़ाया जाएगा और अंतिम क्षमता प्रति वर्ष एक करोड़ यात्री होगी।

यह भी देखें :

Bihta Airport : संजय झा ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है और पीएम मोदी को बधाई दी है

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने इसे लेकर सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पटना के निकट बिहटा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के नए सिविल एन्क्लेव के विकास (अनुमानित लागत 1,413 करोड़ रुपए) के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहारवासियों की ओर से आभार।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहटा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Bihta Airport) के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने के साथ-साथ कई बार स्थल पर जाकर उसका निरीक्षण किया है और कहा है कि राज्य सरकार इसमें हर तरह से सहयोग के लिए तैयार है। उन्होंने पटना से बिहटा तक एलिवेटेड रोड के निर्माण को भी मंजूरी दी है, जिस पर काम चल रहा है। हमें विश्वास है, बिहटा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण होने पर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और बिहार के विकास को नई ऊर्जा मिलेगी।

यह भी पढ़े : नीतीश ने गांधी मैदान में 18वीं बार फहराया झंडा, कहा- कानून का राज हमारी प्राथमिकता

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://youtube.com/22scope

JSSC Constable Exam 2015: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दूसरी सूची...

JSSC ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा 2015 की दूसरी सूची जारी की है। 99 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा...

 Sugar Price Ranchi: त्यौहारी सीजन से पहले Sugar Price में बड़ा...

 रांची की पंडरा थोक मंडी में एक महीने में चीनी 14 रुपये किलो तक महंगी हो गई। खुदरा बाजार में कीमत 65 से 68...

Jharkhand High Court: प्रभावित अभ्यर्थियों को अंतिम फैसला तक काम करने...

झारखंड हाईकोर्ट ने प्रभावित अभ्यर्थियों को याचिका के अंतिम निबटारे तक काम करने की अनुमति दी है। वहीं CGL घोटाले की जांच के लिए...