रामगढ़ में ट्रक से टकराकर बाइक सवार घायल, मची अफरा-तफरी

रामगढ़. रामगढ़ की नईसराय-गिद्दी मुख्य सड़क पर स्थित भूली क्वार्टर चढ़ाई के समीप सोमवार संध्या करीब पांच बजे लोकल सेल के एक एलपी ट्रक और ग्लैमर बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल हो गये। घायल टोंगी निवासी बैजनाथ बेदिया बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, भूली क्वार्टर के पास एलपी ट्रक को घूमाने के दौरान गिद्दी की ओर से आ रहे बाइक सवार इसकी चपेट में आ गया, जिससे यह घटना घटी। लोगों ने बताया कि लोकल सेल सिरका में लोडिंग के लिए बहुत गाड़ियां आ रही हैं, जो सड़क मुख्य सिरका सीएचपी से भुईया-करमाली टोला तक सड़क पर एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी तक लगी रहती है। घटना के बाद लोगों के द्वारा बाइक सवार को उठाकर उपचार के लिए ले अस्पताल ले जाया गया।

रविकांत की रिपोर्ट

Bihar MSME Policy 2026: 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का...

Bihar MSME Policy 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण किया।...

JP Narayan Death Anniversary: सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को...

JP Narayan Death Anniversary, पटना: लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पटना में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...

Rupi Soren Funeral: मां की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रो पड़े...

Rupi Soren Funeral: दिवंगत रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंच चुका है। अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। रूपी...