बाइक सवार अपराधियों ने की 5 राउंड फायरिंग, शिक्षक को लगी एक गोली

कैमूर : कैमूर जिले के मोहनिया-भभुआ पथ पर खाने खाना खाने के बाद सोमवार की रात्रि नौ बजे टहल रहे शिक्षक को पीछे से आए बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी, जिसमें एक गोली उनके हाथ में लगी। जब वह भागने लगे तो कई राउंड फायरिंग करने की बाते सामने आ रही है। शिक्षक ने किसी तरह वहां से वह भाग कर अपनी जान बचायी। फिर उनको उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया।

आपको बता दें कि इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल से दो खोखा और एक पीलेट बरामद कर लिया है। घायल व्यक्ति मोहनिया शहर के इम्तियाज अंसारी उर्फ चुन्नू बताए जा रहे हैं जो प्राथमिक उर्दू विद्यालय मोहनिया शहर के वार्ड नंबर-7 में पढाते हैं। गोली मारने वाले कौन थे और किस कारण से चलाई गई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है पुलिस जांच कर रही है।

घायल इम्तियाज अंसारी उर्फ चुन्नू ने बताया कि हम खाना खाने के बाद रात्रि नौ बजे मोहनिया भभुआ पथ पर श्री हरि होटल के पास टहल रहे थे। तभी बाइक सवार दो लोग आए और पीछे बैठा व्यक्ति मेरे ऊपर फायरिंग कर दिया। एक गोली मेरे हाथ में लगी तो मैं भागने लगा तो तीन चार राउंड फायरिंग किया। जिसमें मैं किसी तरह बच गया और अपने बुआ के घर पहुंचा तो फिर घटना की जानकारी परिजनों को हुई।

यह भी देखें :

मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि रात्रि सवा 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि इम्तियाज अंसारी उर्फ चुन्नू अंसारी को बाइक सवार दो अपराधियों द्वारा गोली मारी गई है। एक गोली उनके हाथ में लगी है। उनका उपचार अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में चल रहा है। घटनास्थल से दो खोखा और एक पीलेट बरामद किया गया है। गोली किस कारण से मारी गई है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पूरे मामले का जांच किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : शराब के साथ वाहन जब्त, 4 गिरफ्तार, ट्रक में तहखाना बनाकर हो रही थी तस्करी

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img