बाइक सवार अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली, घायल अवस्था में पटना रेफर

नौबतपुर : पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात महमदली चक से शेखपुरा की ओर जाने वाली मोड़ पर पूर्व से घात लगाए अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जिसके बाद इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। घायल की पहचान नौबतपुर थाना के शेखपुरा गांव निवासी स्व. दिनेश सिंह का पुत्र नितेश कुमार के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार जमीन कारोबारी नितेश कुमार अपने फॉर्च्यूनर से लखीसराय से देर रात लौट रहे थे। तब ही नौबतपुर थानाक्षेत्र के महमदली चक के पास पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार अपराधियों ने तारबार तोड़ गोली चला दिया गया जहा दो गोली नितेश कुमार को लगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद नौबतपुर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तबतक सभी अपराधी फरार हो गए थे। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि मामला पिपरा थाना क्षेत्र का वैसे पुलिस जांच करने में जुटी हुई है।

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...