धनबाद : अज्ञात हाइवा की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना मंगलवार की देर रात तकरीबन 12 बजे झरिया थाना अन्तर्गत भगतडीह की है.
बताया जा रहा है कि जिस युवक की मौत दुर्घटनास्थल पर हुई है उसका नाम समीर है. वहीं घायल युवक को इलाज के लिए धनबाद SNMMCH रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही परिजन एवं स्थानीय लोगों की भीड़ देर रात में उमड़ पड़ी, और सड़क को जाम कर दिया.
सूचना पाकर झरिया पुलिस इंस्पेक्टर पंकज झा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे, और घटनास्थल का जायजा लिया. वहीं पुलिस इंस्पेक्टर ने उचित जांच एवं मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. उसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए, तब जाकर सड़क जाम हटी.
रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

















