बिक्रम में नड्डा व चिराग की जनसभा, बोले- लालू-राबड़ी के राज में होती थी अपहरण और फिरौती

90
बिक्रम में नड्डा व चिराग की जनसभा, बोले- लालू-राबड़ी के राज में होती थी अपहरण और फिरौती
बिक्रम में नड्डा व चिराग की जनसभा, बोले- लालू-राबड़ी के राज में होती थी अपहरण और फिरौती
Advertisment

बिक्रम : पटना जिले के बिक्रम विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) गठबंधन से भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार सिद्धार्थ सौरभ के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे थे। जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि बिहार में लालू-राबड़ी के राज में अपहरण और फिरौती होती थी और फिरौती की रकम सत्ता के गलियारों में, मुख्यमंत्री और मंत्री के निवास पर तय होती थी। ऐसी सरकार को फिर से बिहार में नहीं आने देना है।

Advertisment

Goal 7 22Scope News

बड़ी तकलीफों के बाद बिहार आज पटरी पर आया है – जेपी नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बड़ी तकलीफों के बाद बिहार आज पटरी पर आया है और विकास की रफ्तार पकड़ी है। इसे संभालकर रखना हमारी जिम्मेदारी है। आज बिहार में सड़कों का जाल बिछा है, एक्सप्रेसवे बन रहे हैं, हाईवे बन रहे हैं, एलिवेटेड रोड बन रहे हैं, मेट्रो शुरू हुई है। ये सब काम इसलिए संभव हुआ है, क्योंकि लालू के अंधकार युग से निकलकर नीतीश कुमार के शासन में विकास ने रफ्तार पकड़ी है।

Nadda Patna 1 22Scope News

‘हमारा बिहारी अगोछा पहनकर जाता है, और सूट-टाई पहनकर लौटता है’

उन्होंने कहा कि लालू राज में जब कोई सड़क की मांग करता था, तो लालू कहते थे कि सड़क बना देंगे तो पुलिस तुम्हारे गांव तक पहुंच जाएगी और तुम्हें पकड़ लेगी। सड़क नहीं है, आराम से रहो, जो चोरी-खसौटी करते हो, करते रहो। आज तेजस्वी यादव पलायन की बात करते हैं, उन्हें अपने पिता से पूछना चाहिए कि जब उनके शासन में बिहार से पलायन हो रहा था, तब वे बड़े गर्व से कहते थे कि हमारा बिहारी अगोछा पहनकर जाता है, और सूट-टाई पहनकर लौटता है। बिहार को ये अपमान देने का काम लालू ने किया था।

यह भी देखें :

नड्डा ने कहा- आज NDA ने जारी किया संकल्प पत्र, करोड़ों लोगों को सरकारी नौकरी का किया गया है वादा

जेपी नड्डा ने कहा कि आज हमारा संकल्प पत्र जारी हुआ है और हमने एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है और साथ ही रोजगार के नए अवसर सृजित करने का वादा किया है। आज ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत 75 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपए पहुंचे हैं। एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बना दीजिए, इन महिलाओं को दो लाख रुपए का लोन देकर स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने जो विकास की गति पकड़ है, उसे स्थिरता चाहिए। उस विकास को स्थिरता के साथ आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब आपकी है।

Nadda Patna 2 22Scope News

यह भी पढ़े : Breaking News : बिहार एनडीए का घोषणापत्र जारी, जानिए 25 महत्वपूर्ण घोषणा पत्र की खास बातें 

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates