BIOPIC : कटप्पा फेम अभिनेता सत्यराज बनेंगे पीएम मोदी

डिजीटल डेस्क BIOPIC – बहुचर्चित फिल्प बाहुबली के दोनों वर्जन में कटप्पा की भूमिका से दर्शकों के बीच छा जाने वाले दक्षिण भारतीय अभिनेता सत्यराज जल्द ही रूपहले पर्दे पर नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। दक्षिण भारतीय सिने जगत पीएम मोदी पर नया BIOPIC बनाने की तैयारी में जुटा है और उसमें लीड भूमिका के लिए कटप्पा फेम अभिनेता सत्यराज को चुना गया है।

BIOPIC में प्रधानमंत्री मोदी का किरदार निभाने की तैयारी कर रहे अभिनेता सत्यराज बाहुबली द बिगिनिंग और बाहुबली द कंक्लूजन में कटप्पा की भूमिका में खूब वाहवाही बटोरी थी।
फाइल फोटो

तमिल में बनेगी पीएम मोदी की नई BIOPIC

इस नए BIOPIC पीएम मोदी को लेकर अभी अन्य सारी जानकारियां गोपनीय रखी गई हैं। बताया जा रहा है कि सारी बातों को जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा। फिल्म के निर्देशक और निर्माता के साथ ही अन्य तमाम बिंदुओं से जुड़ी तमाम जानकारियों का जल्द ऐलान किया जाएगा। यह BIOPIC तमिल भाषा में बनेगी।

पीएम मोदी पर पहले भी BIOPIC बनी हैं। वर्ष 2019 में निर्देशक ओमंग कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी नाम से फिल्म बनाई थी।
नए बायोपिक में लीड रोड में होंगे सत्यराज

सत्यराज की कटप्पा वाली भूमिका ने खूब बटोरी थीं सुर्खियां

इस BIOPIC में प्रधानमंत्री मोदी का किरदार निभाने की तैयारी कर रहे अभिनेता सत्यराज बाहुबली द बिगिनिंग और बाहुबली द कंक्लूजन में कटप्पा की भूमिका में खूब वाहवाही बटोरी थी। उनकी भूमिका ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बाहुबली के पहले पार्ट के बाद तो दर्शकों के बीच यह सवाल तेजी से वायरल हुआ था कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?

इसी साल शुरू होगी पीएम मोदी की नई BIOPIC

बता दें कि पीएम मोदी पर पहले भी BIOPIC बनी हैं। वर्ष 2019 में निर्देशक ओमंग कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी नाम से फिल्म बनाई थी। उस फिल्म में अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी की भूमिका निभाई थी। हालांकि वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।  सत्यराज अभिनीत पीएम मोदी की नई BIOPIC की शूटिंग इसी साल शुरू होने की संभावना जताई गई है।

Chaibasa Treasury Scam: 26 लाख की अवैध निकासी मामले में राष्ट्रीय...

चाईबासा ट्रेजरी घोटाले की CID जांच में राष्ट्रीय फुटबॉलर गोराचांद मरांडी का नाम सामने आया है। एसपी कार्यालय के DDO कोड के दुरुपयोग से...

NEET Paper Leak Case: CBI का बड़ा खुलासा, डॉक्टर ने 5...

NEET Paper Leak Case में CBI ने अदालत को बताया कि लातूर के डॉक्टर ने 5 लाख रुपये लेकर अभ्यर्थी को परीक्षा से पहले...

NEET UG Re Exam Result 2026: झारखंड के सुहर्ष बने State...

NEET UG Re Exam Result 2026 जारी। झारखंड के सुहर्ष कुमार गुप्ता बने स्टेट टॉपर। रांची के ज्ञानेंद्र गर्व को AIR 676 मिली। जानें...