Bird Flu Alert : 1745 मुर्गी व 451 बत्तख मारे गए, होटवार के 1 किमी के दायरे में खरीद-बिक्री पर रोक

207
Bird Flu Alert -1745 मुर्गी व 451 बत्तख मारे गए, होटवार के 1 किमी के दायरे में खरीद-बिक्री पर रोक
रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद होटवार के रीजनल पोल्ट्री फॉर्म में 1745 मुर्गी और 451 बत्तख को मार दिया गया इसके अलावा 1697 अंडे भी नष्ट भी किए गए।
Advertisment

रांची: Bird Flu Alert – रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद होटवार के रीजनल पोल्ट्री फॉर्म में 1745 मुर्गी और 451 बत्तख को मार दिया गया इसके अलावा 1697 अंडे भी नष्ट भी किए गए।

Advertisment

डीसी राहुल कुमार सिन्हा के आदेश पर बुधवार को आरआरटी का गठन किया है। साथ ही, होटवार के एक किमी के दायरे में मुर्गी, बत्तख, अंडा के उत्पादन खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

गुरुवार से सर्वे किया जाएगा। सर्वे में मुर्गी-बत्तख या अंडा मिलेंगे उन्हें नष्ट किया जाएगा। इसके अलावा शहर के 10 किमी क्षेत्र के बाहर से मुर्गी-अंडा लाने या ले जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

रैपिड रिस्पांस टीम गुरुवार से घर-घर जाकर सर्वे करेगी। जिस घर, दुकान या ठेला पर मुर्गी-अंडा मिलेगा, उसे टीम जब्त करेगी।

Cesto mart add 24 22Scope News

Bird Flu Alert –

इसमें लोगों को सहयोग करना होगा। टीम द्वारा पक्षी और अंडों को लेने के बाद संबंधित व्यक्ति को रसीद दी जाएगी। इसी के आधार पर क्षति का आकलन करते हुए मुआवजा दिया जाएगा।

होटवार के एक किमी का क्षेत्र स्वच्छ घोषित होने के 21 दिनों के बाद ही पक्षी और अंडों की खरीद-बिक्री होगी। निगम को कत्ल किए जा रहे पक्षी-अंडे के निपटारे के लिए गड्डा कराने और सैनेटाइज कराने के लिए कहा गया है। ओरमांझी जू के निदेशक को उद्यान परिसर में भी निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है। Bird Flu Alert Bird Flu Alert

Advertisement