बोकारो में बर्ड फ्लू की पुष्टि, अलर्ट जारी, मुर्गा-अंडा बिक्री पर प्रतिबंध

बोकारो:  बोकारो जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। एनआईएचएसएडी, भोपाल भेजे गए मुर्गियों के सैंपल की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद डीसी ने प्रभावित क्षेत्र के 10 किमी के दायरे में मुर्गा और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी है।

सख्ती के आदेश, पशुपालन विभाग अलर्ट पर

जिले में बर्ड फ्लू के संक्रमण को रोकने के लिए पशुपालन विभाग की 32 डॉक्टरों और कर्मचारियों की विशेष टीम बनाई गई है। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मनोज मणि ने बताया कि मुर्गियों के परिवहन पर भी अगले आदेश तक प्रतिबंध रहेगा।

मुर्गी पालकों के लिए निर्देश:

  • अगर मुर्गियों की असामान्य मौत होती है, तो इसकी तुरंत सूचना आरआरटी (रैपिड रिस्पॉन्स टीम) और क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) को दें।
  • किसी भी प्रकार की लापरवाही संक्रमण को बढ़ा सकती है, इसलिए प्रशासन ने सभी पोल्ट्री फार्म और विक्रेताओं को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर

डीसी ने पशुपालन विभाग को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। संक्रमण को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Saffrn

Trending News

LEADS 2025 Ranking: बिहार को बड़ी सफलता, ‘High Performers’ श्रेणी में...

LEADS 2025 फ्रेमवर्क में बिहार ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ‘Fast Mover’ से ‘High Performers’ श्रेणी में जगह बनाई। उद्योग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र...

Darbhanga BJP Training Camp: वैचारिक मंथन के साथ भाजपा जिला प्रशिक्षण...

दरभंगा में भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समेत कई नेताओं ने संगठन, राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता...

Lakhisarai Bypass ROB Crack: निर्माण एजेंसी होगी Blacklist, भारी वाहनों की...

 लखीसराय बाईपास ROB में क्रैक मिलने के बाद बिहार सरकार सख्त हुई। निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने और भारी वाहनों पर रोक के निर्देश...

संजय सरावगी ने परिजनों को दिया भरोसा, कहा- अपराधियों की जल्द...

दरभंगा : बिहार भाजपा के अध्यक्ष सह दरभंगा नगर के विधायक संजय सरावगी आज स्वर्गीय श्रवण राम के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान...

राजगीर मलमास मेला 17 मई से, 22 कुंडों में स्नान को...

पटना : पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन नालंदा ने 17 मई से 15 जून तक आयोजित होने वाले मलमास मेला की तैयारियां पूरी कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img