भाजपा ने हेमंत सरकार पर सनातन विरोधी होने का आरोप लगाया

Ranchi : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि युवा हिंदू हृदय सम्राट पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी

के कार्यक्रमों को लगातार झारखंड में अनुमति नहीं देकर सरकार अपना असली चेहरा दिख रही है।

प्रतुल ने सरकार से जानना चाहा कि जब नीचे के अधिकारी अनुमति देते हैं तो फिर

वरीय अधिकारी सरकारी हस्तक्षेप में अनुमति को क्यों रद्द करते हैं?

प्रतुल ने कहा कि सनातनियों के धैर्य की परीक्षा ना ले सरकार।

उन्होंने मेदनीनगर का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां एसडीएम की अनुमति को राज्य सरकार

के दबाव में डीसी ने रद्द कर दिया। प्रतुल ने कहा कि बिशपों के महासम्मेलन को सरकार अनुमति देती है।

मुख्यमंत्री भी उसमे शिरकत करते हैं।

फिर सनातनियों के साथ यह भेदभाव क्यों? उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरे तरीके से सनातन विरोध

के कारण एक्सपोज्ड है।

Report : Madan Singh

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...