BJP ने RJD और CONGRESS पर लगाया बिहार को बर्बाद करने का आरोप

BJP

BJP

पटना: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान एक दिन बाद है और अभी लगातार सियासी गलियारों में आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच भाजपा लगातार कांग्रेस और राजद पर हमलावर बनी हुई है। भाजपा प्रवक्ता रणवीर नंदन ने प्रेस कांफ्रेंस किया और कहा कि भाजपा ने राजद और कांग्रेस पर बिहार को बर्बाद करने का आरोप लगाया है और कहा कि राजद-कांग्रेस ने बिहार को डेढ़ दशक पीछे धकेल दिया है।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि परिवारवाद, भ्रष्टाचार, चाटुकारिता, तुस्टीकरण और अदूरदर्शिता की पर्याय बनी कांग्रेस के पास ऐसा कुछ भी नहीं है कि वह भारत के भविष्य को और भी सुनहरा करने का प्रयास करती। हमने देश के हर वर्ग को ध्यान में रख कर काम किया है और लोगों की उसकी हर जरूरत पूरी की है। आजादी के बाद पूरे देश में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए एम्स खुलवाना चाहिए था लेकिन नहीं खुला।

बस सोनिया गांधी की लोकसभा क्षेत्र रायबरेली में एक एम्स की स्थापना की गई। अब पूरे देश में 13 एम्स है, 23 आईआईटी कॉलेज और 21 आईआईएम बना। देश में आज विकास की बयार बाह रही है। देश में आजादी के बाद लगातार कांग्रेस की सरकार बानी लेकिन देश के विकास पर ध्यान नहीं दिया गया। अगर विकास पर ध्यान दिया जाता तो आज दुनिया में भारत की स्थिति कुछ और होती।

भाजपा सरकार ने अपना विकास मॉडल अपनाया और आज देश दुनिया में 11 नंबर की अर्थव्यवस्था से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गई है। ये कांग्रेस की दें का ही परिणाम है कि आज उनके युवराज एक सीट के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को राष्ट्रहित से समझौता करने वाली पार्टी बताया। कांग्रेस ने अपने राजनीतिक साथियों को भी नीचे दिखाया है। आज लालू जी या राजद कांग्रेस का चाहे जो महिमामंडन करें लेकिन राजद के कार्यकर्ता परेशान हैं क्योंकि उसी कांग्रेस ने राजद को झटक कर मंत्रिमंडल से बाहर रखा था। जनता को धोखा देने के लिए कांग्रेस ने आजादी के इतने वर्षों बाद भी कोई विकास नहीं किया।

आज आरक्षण में जितना खेल कांग्रेस ने किया वह आज अपने सबसे राजनैतिक दौर में है। हमारे प्रधानमंत्री का सोच विकास के प्रति है, वह कांग्रेस के समझ कभी नहीं आया और 10 वर्षों में भारत में जो विकास हुआ है वह प्रधानमंत्री की विकास को लेकर दूरदर्शिता का परिणाम है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि देश में दूसरा एम्स खुलने में 50 वर्ष क्यों लगा।

पटना से विवेक पांडेय की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- RJD उपाध्यक्ष ने कहा, उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BJP BJP BJP BJP BJP

BJP

Share with family and friends: