सीवान : बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर सीवान के हसनपुरा प्रखंड के तेलकथू में पहुंचा. जवान का शव पहुंचते ही पूरे गांव में शौक की लहर दौड पड़ी. बीएसएफ़ के जवानों ने उनका पार्थिव शरीर रविवार की सुबह उनके पैतृक गांव तेलकथू लाए, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए. शव यात्रा के दौरान भारत माता की जय, शिव जी यादव अमर रहे के जयकारे से पूरा वातावरण गुंज उठा.
वहीं शहीद जवान शिव जी यादव का राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया. बताते चलें कि बीएसएफ जवान शिव जी यादव जम्मू-कश्मीर में तैनात थे. मिली जानकारी के मुताबिक 16 दिसम्बर को सुबह 7 बजे आतंकी हमला के दौरान वे घायल हो गए थे. जिसके बाद 92 बेस आर्मी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. स्थिति बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया. लेकिन वे 24 दिसंबर को सुबह 3 बजे जिंदगी की जंग हार गए.
इस दौरान हसनपुरा बीडीओ राजेश्वर राम, सीओ प्रभात कुमार, थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार, जदयू नेता अजय सिंह, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, स्थानीय मुखिया सुरेश प्रसाद, महेश यादव, प्रभुनाथ यादव समेत कई लोग मौजूद रहे.
रिपोर्ट : विजय
जेल में बंद पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के मामले से जस्टिस एसके द्विवेदी ने खुद को किया अलग
Highlights

















