BJP ने नई केंद्रीय टीम का किया ऐलान, ऋतुराज सिन्हा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पटना : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नई केंद्रीय टीम का ऐलान किया है। बीजेपी की नई टीम में कई बड़े चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि बिहार से ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय सचिव घोषित किया गया।

इसके अलावा बिहार से किसी अन्य नेता को इस लिस्ट में जगह नहीं दी गई है। वहीं हरीश द्विवेदी, सुनील देवधर और विनोद सोनकर को सचिव पद से हटा दिया गया है। जबकि राधामोहन को भी इस बार जगह नहीं दी गई है।

आपको बता दें कि भाजपा के युवा चेहरा ऋतुराज सिन्हा को BJP में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उनको राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। रविवार को देश के पांच नेताओं को भाजपा ने राष्ट्रीय प्रभार दिया है, जिसमें ऋतुराज का भी नाम है। 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभा चुके सिन्हा भाजपा के अहम चुनावी रणनीतिकारों में शामिल हैं। चुनाव के समय इन्हें अमित शाह के नवरत्नों में भी शामिल किया गया था।

https://22scope.com/nitish-pradeep-is-coming-for-picnic-not-samadhan-yatra/

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...