BJP ने सदस्यता में बनाया रिकॉर्ड, ऋतुराज सिन्हा ने कहा ‘देश की जनता चाहती है…’

पटना: भाजपा पूरे देश में सदस्यता चला रही है। भाजपा ने पिछले करीब डेढ़ महीने में दस करोड़ से अधिक सदस्य बनाया है। मामले में ख़ुशी जाहिर करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने भाजपा के सदस्यों को बधाई दी और कहा कि देश में पिछले पचास दिनों में 10 करोड़ से अधिक सक्रिय सदस्य बने हैं और 11 करोड़ सदस्य बनाने की राह पर हैं जबकि कई राज्यों में सदस्यता अभियान देरी से शुरू हुई। यह देश में एक नया रिकॉर्ड है। मैं अपने कार्यकर्ताओं और सदस्यों का धन्यवाद करना चाहता हूं कि आप भाजपा के विकास की राजनीति के भागीदार बन रहे हैं।

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने राजद पर हमला करते हुए कहा कि लालू जी वरिष्ठ नेता हैं और हम उनका सम्मान करते हैं। लेकिन सच है कि जनता अब पूरी तरह से जातिवाद, परिवारवाद की राजनीति, मंडल के नाम पर शोषण की राजनीति को नकार चुकी है। देश राष्ट्रवाद और हिन्दुवाद की राजनीति चाहता और इसी वजह से देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीति को सहयोग कर रही है।

यह भी पढ़ें-    तेजस्वी ने फिर जारी किया Crime Bulletin, एक सौ से अधिक आपराधिक घटनाओं का जिक्र कर लिखा…

https://youtube.com/22scope

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

BJP BJP BJP

BJP

Highlights

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...