दीपिका पाण्डेय के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा, नामांकन रद्द करने की मांग की

रांची. भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचकर महागामा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पाण्डेय सिंह का नामांकन रद्द करने की मांग की है। सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि दीपिका पाण्डेय सिंह ने अपने नामांकन के फॉर्म 26 के शपथ पत्र में एक बहुत ही महत्वपूर्ण अपराधिक मामला की चर्चा नहीं की है।

2 49 22Scope News

दीपिका पाण्डेय के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा

उन्होंने बताया कि दीपिका पाण्डेय के खिलाफ गोड्डा न्यायालय में एस सी/एस टी केस नंबर 21/2020 का उल्लेख अपने शपथ पत्र में नहीं किया है। आज जब कोई साधारण व्यक्ति होता तो नामांकन में जाते ही पुलिस गिरफ्तार कर लेती और चूंकि मामला सरकार के सहयोगी दल और एक मंत्री का था तो किसका हिम्मत है कि गिरफ्तार करे। जब आज इस बात की शिकायत भाजपा का उम्मीदवार अशोक भगत ने रिटर्निंग ऑफिसर के पास की तो रिटर्निंग ऑफिसर ने शिकायत लेने से इनकार कर दिया।

1 406 22Scope News

नामांकन फॉर्म में अपराधिक मामले को छिपाना करप्ट प्रैक्टिस में आता है और इसमें आरपी एक्ट की धारा 125/ए के तहत कारवाई हो सकती है। इसके अलावा आरपी एक्ट की धारा 8/ए के तहत राष्ट्रपति सीधा करवाई कर सकते हैं। चुनाव आयोग को दिए ज्ञापन के साथ केस का कागजात एवं आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का एक निर्णय भी दाखिल की गई है। ज्ञापन की प्रति मुख्य चुनाव आयोग नई दिल्ली को भी भेजी गई है।

3 23 22Scope News

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...

Bike Stunt FIR: जेपी गंगा पथ पर बाइक स्टंट करना पड़ा...

Bike Stunt FIR: पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की...