
BJP
पटना: बुधवार को भाजपा की तरफ से एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित गई। प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर जम कर निशाना साधा। ऋतुराज सिन्हा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र और राहुल गांधी के बयानों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल को राहुल गांधी ने कहा था कि देश का एक्सरे कर देंगे, जाति, धर्म और संपत्ति का सर्वेक्षण कराएंगे। फिर वे 6 अप्रैल को तेलंगाना में एक रैली में कहा कि सर्वेक्षण के बाद जितनी आबादी उतना हक़ मिलेगा।
ऋतुराज सिन्हा कांग्रेस के घोषणा पत्र को पढ़ते हुए कहा कि कांग्रेस आज से नहीं बल्कि शुरू से तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है। पहले भी कांग्रेस नेताओं ने मुस्लिम वोट लेने के लिए एकतरफा फायदा पहुंचाने की बात कही है। उन्होंने सच्चर कमिटी की रिपोर्ट की चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश की संपत्ति पर मुसलमान समाज का सबसे पहले हक़ है। कांग्रेस ने 2006 में सरकारी नौकरियों में मुस्लिम को 15 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही थी। मैं इंडिया गठबंधन से सवाल करना चाहता हूं कि ओबीसी का आरक्षण काट कर अल्पसंख्यक को आरक्षण दिया जाएगा।
सच्चर समिति के रिपोर्ट में सीधे सीधे कहा गया है कि देश में दलितों से भी बुरी स्थिति अल्पसंख्यकों की है। कांग्रेस आज जो संपत्ति का सर्वे कराने की बात कर रही है तो क्या कांग्रेस संपत्ति को भी जनसंख्या के आधार पर बांटने की बात होगी। इस देश में कम्पल्सरी डिपाजिट एक्ट कांग्रेस दो बार ला चुकी है जिसमें जबरदस्ती 18 प्रतिशत संपत्ति सरकारी खजाना में जमा कराइ गई थी। तो क्या कांग्रेस एक बार फिर उसी प्रकार की योजना बना रही है? बिहार में दूसरे चरण का मतदान सीमांचल में है जहां बहुसंख्यक समाज आज अल्पसंख्यक हो गई है।
सीमांचल का सबसे बड़ा मुद्दा है घुसपैठ, आतंकवाद, वसूली, महिलाओं की सुरक्षा, गौतस्करी। और तेजस्वी यादव कांग्रेस के साथ जो योजना बना रहे हैं उसका बहुत बड़ा असर होगा। तेजस्वी जी को बताना चाहिए कि क्या वे ओबीसी के आरक्षण में छेड़छाड़ करने में कांग्रेस का मदद करेंगे? क्या अल्पसंख्यक के कोटा में एससी में भी होगा? क्या एनआरसी लाकर इस देश से घुसपैठियों को बाहर करने की प्रधानमंत्री की जो योजना है क्या आप उसका विरोध करेंगे?
क्या आपको नहीं लगता है कि सीमांचल में घुसपैठ का विरोध होना चाहिए। इस देश में नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यूसीसी लागू किया जायेगा जिससे सभी को समान अधिकार मिलेगा, तो तेजस्वी इस पर क्या मत रखते हैं? कांग्रेस कह रही है कि देश की संपत्ति पर सबसे पहला अधिकार अल्पसंख्यक का है तो क्या तेजस्वी आप आज सीमांचल की जनता को बताएँगे कि वहां की बहुसंख्यक समाज को जवाब दीजिये कि उनकी संपत्ति लेकर अल्पसंख्यक को बाटेंगे? भाजपा सीमांचल को ममता मॉडल पर बंगाल और बांग्लादेश नहीं बनने देगी।
वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों को बुलाकर वोटर बनाने नहीं देगी। ऋतुराज ने सीमांचल की जनता को कहा कि अब आपको तय करना है कि मोदी जी के साथ चलकर सीमांचल को बचाएंगे या इंडिया गठबंधन के साथ चल कर सीमांचल को पाक (PAKK-PURNEA, ARARIA, KATIHAR, KISHANGANJ) बनाएंगे?
पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- RJD पर JDU का आरोप, शराब कंपनियों से कर रहे थे सांठ गांठ
BJP BJP BJP BJP BJP
BJP




