पटना: महाराजगंज लोकसभा सीट से एमएलसी सच्चिदानंद राय के निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि महाराजगंज से चाहे सच्चिदानंद राय चुनाव लड़ें या कोई और इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। महाराजगंज सीट हो या बिहार का कोई और सीट जीतेगा तो एनडीए उम्मीदवार ही। उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था है और इसमें कोई भी चुनाव लड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- शिक्षा विभाग के ACS ने राजभवन को लिखी चिट्ठी, कहा ‘विभाग के काम में न दें दखल’
महाराजगंज में जीत जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की ही होगी। अगर सच्चिदानंद राय के साथ कोई और खड़ा भी है तो उससे भाजपा कोई फर्क नहीं पड़ेगा साथ ही जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के साथ प्रधानमंत्री, भाजपा और पूरे राज्य की जनता खड़ी है। इसलिए हमें कोई फर्क पड़ता।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
BJP
BJP


















