भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बड़कागांव में शुरू किया जनसंपर्क अभियान

22Scope News

Hazaribagh- हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बुधवार की सुबह की शुरूआत बड़कागांव और केरेडारी स्थित माँ अष्टभुजी मंदिर कंडाबेर में पूजा-अर्चना कर एवं माता का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की।

 

कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

यहां पहुंचते ही स्थानीय भाजपा नेताओं, समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यहां से पूजा करके मनीष जायसवाल ने अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान की शुरूआत बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के बड़कागांव, केरेडारी प्रखंड के सेवइयां गांव से किया।

22Scope News

ये भी पढ़ें-….जा रहे थे खेत, अचानक लगा जोर का झटका, मौत !

उसके बाद कंडाबेर बजार टांड़, पतरा खुर्द, गर्री खूर्द कलां केरेडारी चौक सहित पीपरवार जनसंपर्क अभियान के लिए बढ़ें। मनीष जायसवाल का आज बड़कागांव और केरेडारी में लगभग 15 जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। उसके साथ में बीजेपी जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह भी मौजूद रहे।

Share with family and friends: