BJP करती है अपने सहयोगी दलों का शोषण, नीतीश कुमार भी हैं बहुत दुखी

192
BJP
BJP करती है अपने सहयोगी दलों का शोषण, नीतीश कुमार भी हैं बहुत दुखी
Advertisment

पटना: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह सोमवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मणिपुर के मामले में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने मणिपुर सरकार से एनपीपी का समर्थन वापस लिए जाने के मामले में कहा कि भाजपा के साथ कोई रह ही नहीं सकता है। भाजपा सरकार में रह कर अपने सहयोगी दलों का दोहन करती है। आप बिहार को ही देख लीजिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किस तरह से परेशान हैं।

Advertisment

वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नहीं जाने के मामले में अखिलेश सिंह ने कहा कि वे क्या चुनाव प्रचार में जायेंगे। अंदर से वे कितना दुखी हैं यह बात वही जानते हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बिहार विधानसभा उप चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत का दावा करते हुए कहा कि 23 नवंबर को जब चुनाव का रिजल्ट आएगा उस दिन दिख जायेगा। उस दिन भाजपा का सर नीचे होगा क्योंकि एनडीए एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें-  Patna से निकल कर लालू सीधे गिरे बालू में, पढ़ें…

https://youtube.com/22scope

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

BJP BJP BJP

BJP

Advertisement