
Desk. बड़ी खबर सियासत से है। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। कर्नाटक के सांसद कराडी संगन्ना ने सांसदी से इस्तीफा दिया है। बताया जा रहा है कि कर्नाटक की कोप्पल सीट से टिकट नहीं मिलने पर वे नाराज थे, जो अब उनके इस्ताफे के रूप में सामने आया है। वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
बीजेपी को लगा झटका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कराडी संगन्ना ने अपना इस्तीफा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सौंप दिया है। अब वे पार्टी बदलने पर क्या फैसला लेते हैं, यह आने वाले दिनों में पता चलेगा। वे कोप्पल सीट 2019 में बीजेपी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। इस बार इस सीट से बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है, जिससे वे नाराज चल रहे थे।

लोकसभा चुनाव का ऐलान
बता दें कि लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।




