विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगा झटका, लुईस मरांडी ने पार्टी से दिया इस्तीफा

रांची. बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रह है। विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक लुईस मरांडी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि वे जेएमएम में शामिल होंगी। वहीं लुईस मरांडी के साथ पूर्व विधायक कुणाल सारंगी और गणेश महली सीएम आवास पहुंचे हैं। बताया जा रहा कि ये सभी जेएमएम में शामिल होंगे।

बता दें कि, झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 66 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इसमें बाबूलाल मरांडी और चंपई सोरेन समेत कई बड़े चेहरे को टिकट दिया गया है। वहीं सहयोगी आजसू ने भी कल अपनी पहली सूची जारी कर दी। अजसू ने आठ उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

बता दें कि, एनडीए में सीट शेयरिंग पर फैसला हो गया है। इसकी घोषणा झारखंड बीजेपी और आजसू की संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गयी थी। इसमें आजसू को 10, जदयू को दो और एक सीट लोजपा को दी गयी। शेष 68 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी। इस दौरान आसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्य बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो और सीपी चौधरी के साथ अन्य नेता भी मौजूद थे।

दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को आएगा।

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...