लालू यादव से डर रही है BJP इसलिए भेज रही है ED – मृत्युंजय तिवारी

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भाजपा डर गई है इसलिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) को लालू परिवार को परेशान कर रही है। लेकिन इनका उल्टी गिनती शुरू हो गया है और आने वाले समय में पूरी तरीके से सफाया हो जाएगा। लालू प्रसाद यादव डरने वाले नहीं है। तेजस्वी यादव ने सीबीआई और ईडी को चुनौती दे दिया है।

आपको बता दें कि लालू परिवार पर एक बार फिर मुसिबत आई है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में पहले से सजा काट रहे हैं। अब रेलवे में नौकरी की एवज में जमीन घोटाले के मामले में भी प्रवर्तन निशेदालय ने उनपर बड़ा एक्शन लिया है। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि सोमवार यानी 31 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय ने कथित रेलवे नौकरियों के लिए जमीन घोटाले में लालू प्रसाद, उनके परिवार और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत कुछ संपत्तियां कुर्क की हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सभी सांसदों को तीन अगस्त को बैठक के लिए बुलाया गया है जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव का रणनीति तय किया जाएगा। बता दें कि बिहार से चिराग पासवान के साथ पशुपति पारस को भी निमंत्रण दिया गया है। जिसको लेकर राजनीतिक सियासत गर्म है। इसपर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी को अब याद आ रही है। सांसद का जो इनके सहयोगी नहीं है उनको भी बुला रहे हैं। नरेंद्र मोदी को इंडिया गठबंधन का डर हो गया है। लेकिन होने वाला कुछ नहीं है। इनका 2024 में पूरी तरीके से सफाया हो जाएगा।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

JioHome Offer: 30 और 100 Mbps प्लान पर 1 साल Amazon...

JioHome के 30 और 100 Mbps 3-in-1 प्लान ग्राहकों को एक साल Amazon Prime Lite मुफ्त मिलेगा। नए और मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त...

Jharkhand Congress: योगेंद्र साव को फिर कारण बताओ नोटिस, तीन दिन...

झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में लिखित जवाब और...

Bank Strike 2026: 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन...

सितंबर के अंत में बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित रह सकती हैं। 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया...