…तो एससी एसटी और पिछड़े वर्ग के लोगों की पहचान नहीं होती, VIP प्रमुख ने कहा…

वोट का अधिकार नहीं होता तो एससी, एसटी, पिछड़ा की कोई पहचान नहीं होती। वोट की ताकत को संभालकर रखना जरूरी। आखिर बांग्लादेशी बिहार में कैसे आए, सरकार को अपने गिरेबान में झाँकने की जरूरत: मुकेश सहनी
‎

पटना: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज वोट के अधिकार को सबसे बड़ा अधिकार बताते हुए कहा कि अगर आज वोट का अधिकार नहीं होता तो एससी, एसटी, पिछड़ा की कोई पहचान नहीं होती। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि इस ताकत को संभालकर रखने की जरूरत है। ‎रोहतास के डेहरी ऑन सोन में आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज आपके वोट की ताकत ही थी कि लालू यादव और नीतीश कुमार जैसे लोग मुख्यमंत्री बने।

अति पिछड़ा और पिछड़ा जाति के लोग मुखिया बने हैं। यही ताकत है कि जनता से नेता डरते भी हैं। ‎उन्होंने कहा कि आज इसी वोट की ताकत को छिनने की कोशिश की जा रही है। आज प्रधानमंत्री उसी वोट को लूटने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव आयोग पर भरोसा है लेकिन वही किसी के कहने पर वोट चोरी करने के इरादे से काम कर रहा है। ‎ वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पिछड़ा, आदिवासी, दलित को रोहिंग्या, मुसलमान, बांग्लादेशी बता कर उनके वोट की चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – राहुल गांधी आगे बढ़ा रहे कांग्रेस की परंपरा, अरुण भारती ने कहा…

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि आखिर बांग्लादेशी बिहार में कैसे घुस आए, सरकार को अपने गिरेबान में झाँकने की जरूरत है। ‎उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने में जुटी है। ये लोग संविधान को नहीं मानते हैं। हम लोग जनता के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने जीतन राम मांझी और चिराग पासवान को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये लोग भी इस मामले में चुप हैं जबकि इन्हें अपने समाज और अपने भाई के वोट के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ना चाहिए। आज ये लोग पीएम मोदी की गोद में बैठे हैं।

‎उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि अगर वोट देने का अधिकार नहीं होगा तो न राशन मिलेगा, न पेंशन मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकिए जो आपके वोट की चोरी करने की कोशिश कर रही है। ‎इस मौके पर पतपुरा पंचायत के मुखिया कलावती देवी, मुखिया प्रतिनिधि सरोज कुशवाहा, समाजसेवी सत्येंद्र कुशवाहा, सत्येंद्र सिंह और महावीर कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ आज वीआईपी की सदस्यता ग्रहण की।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  ‘खोपड़ी खोल देंगे’, कैमूर में प्रोफेसर को मिली जान से मारने की धमकी…

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...