भाजपा महिला मोर्चा ने आईआरबी बटालियन के जवानों को बांधी राखी

रांचीः भाजपा महिला मोर्चा रांची महानगर की जिलाध्यक्ष अनीता वर्मा की अध्यक्षता में आज आईआरबी बटालियन 5, धुर्वा में जवानों को रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गई. इस अवसर पर बटालियन के प्रमुख अनूप लाल भगत, तपन देव जी, रोहित रंजन, संदीप बैक, मनोज कुमार धनंजय कुमार, शहजाद भाई, सुमंत कुमार, उमेश ठाकुर हेमलाल महतो, राजू राम, शंकर रवि, ईमानवेल केरकेट्टा, प्रभात सिंह आनंद, विश्वनाथ सिंह, कीर्ति भूषण मंडल, प्रेम रजक, कालचंद झा, बिरजू ठाकुर, भूषण कुमार, कोमल केरकेट्टा, विजय लोहरा,महादेव टोप्पो, मिथुन कुमार, चिलमय चटर्जी, सुमित केरकेट्टा, राहुल देव, सहित कई जवान उपस्थित हुए.

 महिला मोर्चा ने खुद बनाई राखी

भाजपा महिला मोर्चा की बहनों में बीना मिश्रा, दिव्या साहू, ज्योति सिन्हा, नेहा शर्मा, अनिता ठाकुर के साथ सामूहिक रूप से कई बहनों ने राखी बांधकर उनके दीर्घायु जीवन में हमेशा खुशियां रहे इसकी कामना की. अनीता वर्मा ने जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनसे आशीर्वाद लिया और उनके पूरे परिवार की खुशियों की कामना की और कहा कि जवानों को राखी बांधना हमारे लिए सौभाग्य की बात है. महिला मोर्चा की बहने विगत कई वर्षों से जवानों को रक्षा सूत्र बांध रही है और हर वर्ष इसी तरह रक्षा सूत्र बांध कर उनके लिए दुआ करेंगी. महिला मोर्चा की बहनें देश के वीर जवानों के लिए खुद से राखी बनाकर लाईं.

Babulal Marandi on SIR: SIR पर बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी...

Babulal Marandi on SIR: चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज...

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD Admission का अगला...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गई है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पीएचडी इंटरव्यू...

Bokaro Police Transfer: बोकारो में 11 पुलिस अफसरों का तबादला, देखें...

Bokaro Police Transfer: जिले की पुलिस व्यवस्था में बदलाव करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 11 पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला किया...