विधानसभा में धरने पर बैठे बीजेपी विधायक, सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

रांची. झारखंड का विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। इसमें जमकर हंगामा हो रहा है। इस बीच बीजेपी विधायकों ने वेल में धरने पर बैठक गये। लगातार हंगामा के बीच सदन की कार्यवाही को कल गुरुवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है। हालांकि बीजेपी विधायक सदन में अभी भी धरने पर बैठे हैं।

इससे पहले कल सदन की कार्यवाही की दूसरी पाली में अनुपूरक बजट पर चर्चा हुई। इसमें प्रथम अनुपूरक बजट 4833 करोड़ रुपये सदन से पास हुआ। वहीं कल सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जितने भी टैक्स नहीं देने वाले लोग हैं, यानी नॉन टैक्सपेयर हैं, उनको मुफ्त राज्य सरकार बालू देगी। बता दें कि प्रदेश में बालू को लेकर विपक्ष की तरफ से भानु प्रताप शाही ने सरकार पर आरोप लगाया था।

विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा

वहीं कल विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच डेमोग्राफी और घुसपैठिए को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस बीच आज सदन की कार्यवाही की दूसरी पाली में अनुपूरक बजट पर चर्चा हुई। इस दौरान बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही ने विधानसभा में कल्पना सोरेन की तारीफ करते हुए कहा था उन्हें हेमंत सोरेन की जगह होना चाहिए।

‘हेमंत सोरेन की जगह कल्पना सोरेन डिजर्व करती हैं’

दरअसल, अनुपूरक बजट पर बीजेपी की तरफ से सदन में बोलते हुए विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा था कि कल्पना जी का भाषण सुन रहा था, वह हेमंत सोरेन जी की जगह डिजर्व करती हैं। वह गलत जगह बैठी हैं। उन्होंने कहा कि अगर आदिवासी का चेहरा देखना है तो चंपई सोरेन का चेहरा देख लीजिए। मूलवासी को देखना है तो बादल का चेहरा देख लीजिए।

उन्होंने कहा था कि यह बताने के लिए काफी है कि इस सरकार में बादल को हटाकर इरफान अंसारी को मंत्री बनाया गया। इसी तरह बांग्लादेशी घुसपैठ की हालत है। आगे उन्होंने कहा आखिर कहां है 1932 का खतियान, झारखंड का आदिवासी मूलवासी जानना चाहता है। इस सरकार ने आदिवासी मूलवासी के सीने में छुरा गोदने का काम किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नीति कहां चली गयी, नियोजन नीति कहां चली गयी?

Saffrn

Trending News

Extortion Threat: प्रिंस खान के नाम पर होटल कारोबारी से 1...

रांची में गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर होटल कैपिटल हिल के संचालक से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम...

विश्व पर्यावरण दिवस : गया व फारबिसगंज में लगाए गए सैकड़ों...

गया/फारबिसगंज : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गया और अररिया जिले के फारबिसगंज में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी...

Missing Twins Case: मां की डांट के बाद घर से निकले...

रांची के धुर्वा क्षेत्र से 12 वर्षीय जुड़वां भाई अर्जुन और करण शर्मा बुधवार दोपहर से लापता हैं। परिवार और पुलिस बच्चों की...

Jharkhand Monsoon : झारखंड में 17 से 20 जून के बीच...

झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून 17 से 20 जून के बीच प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार तब तक गर्मी और उमस बनी...

सदर अस्पताल में कुपोषण पर बड़ा एक्शन, NRC का औचक निरीक्षण,...

कटिहार : कटिहार सदर अस्पताल में कुपोषित बच्चों के इलाज के लिए संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) का बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img