विवेक ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, कहा- श्रीबाबू की तुलना लालू यादव से करना शर्मनाक, कांग्रेसियों ने कर दी हद

पटना : गत दिनों कांग्रेस कार्यालय में हुई श्रीबाबू की जयंती समारोह में लालू यादव को सम्मानित करके उनकी तुलना बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह से की जा रही है। इसपर भाजपा के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि इससे हास्यास्पद बिहार की राजनीति में शायद कुछ हो ही नहीं सकता। विवेक ठाकुर ने कहा लालू यादव जैसे विनाश पुरुष जिसका आधा जीवन भ्रष्ट्राचार के आरोप में जेल में रहा तथा सामाजिक विध्वंश फैलाने वाली महागठबंधन की सरकार के किरदार जिसने बिहार में सबकुछ बर्बाद किया उसकी तुलना श्रीबाबू जैसे विकास पुरुष से करना एक संकुचित, चापलूसी और न्यूनतम कोटि की राजनीति की मानसिकता के पराकाष्ठा का उदाहरण है। चाहे सोने का मुकुट पहना दो या इंग्लैंड के महारानी के मुकुट में लगा कोहिनूर पहना दो, सच्चाई बदल नहीं सकती। इस तरह की बेतुकी तुलनात्मक चर्चा को तुरंत बंद कर दें ताकि श्रीबाबू की आत्मा को कष्ट न पहुंचे।

विवेक ठाकुर ने कहा निजी स्वार्थ और निजी महत्वकांक्षाओं को पाने के लिए विषय को निजता के दायरे में ही रखे, सामाजिक प्रचार का विषय न बनाएं। ठाकुर ने कहा बिहार केसरी के कार्यों के पसबा में भी तदोपरांत एक भी मुख्यमंत्री बिहार को नहीं मिला। श्रीबाबू ने बिहार का चहुंमुखी विकास किया चाहे उद्योग लगाना हो, किसान कल्याण हो, शिक्षा हो या सामाजिक न्याय। श्रीबाबू ने देवघर मंदिर में दलितों का प्रवेश दिलाकर जो मिसाल पेश किया, ऐसा सामाजिक न्याय का उदाहरण किसी मुख्यमंत्री ने नहीं दिया। भाजपा सांसद ने कहा कि जिस तरह भारत अपनी खोई हुई गरिमा को पाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना। उसी प्रकार बिहार को दूसरे श्रीकृष्ण सिंह की जरूरत है, जो श्रीबाबू के कार्यकाल के गौरव को बिहार पुनः प्राप्त कर सके।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

पटना हाईकोर्ट में ATS की टीम ने किया दक्षता प्रदर्शन

पटना : राजधानी पटना हाई कोर्ट परिसर में आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) द्वारा विशेष दक्षता प्रदर्शन का आयोजन किया गया। एटीएस की पूरी टीम...

मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना से 2,869 किमी सड़कों को मिली...

पटना : राज्य के सभी 38 जिलों में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को सुदृढ़, सुरक्षित और दीर्घकालिक बनाने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग के...

जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए पटना जू अलर्ट

पटना : बढ़ती गर्मी को देखते हुए संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू में जानवरों को राहत देने के लिए विशेष इंतजाम किए...

गन्ना यंत्रीकरण और कस्टम हायरिंग सेंटर के क्रियान्वयन को बैठक

पटना : बिहार में गन्ना यंत्रीकरण को गति देने के उद्देश्य से अपर मुख्य सचिव के सेंथिल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के...

विश्वास मत हासिल करने के बाद नीतीश कुमार से मिले CM...

पटना : जनता दल यूनाईटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img