BJP ऑफिस में PM ने की बैठक, फिर पहुंच गये विजय सिन्हा के आवास पर…

पटना: अपने दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना पहुंचे। पटना आगमन के बाद उन्होंने सबसे पहले पटना एयरपोर्ट के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन के साथ ही बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण का शिलान्यास किया। इसके बाद पीएम  ने एयरपोर्ट से BJP कार्यालय तक करीब 5 किलोमीटर का रोड शो किया। पीएम का रोड शो BJP कार्यालय में खत्म हुआ। BJP कार्यालय में पीएम ने पार्टी के सांसदों, विधायकों, एमएलसी समेत अन्य नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति सहित गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ समन्वय और चुनाव प्रचार को लेकर बातें हुई।

2 47 22Scope News

बैठक के बाद प्रधानमंत्री सीधे उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने उनके पुत्र गोविंद भारद्वाज और पुत्रवधु शांभवी को बधाई दी एवं आशीर्वाद दिया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि आज का दिन हमारे परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और भावुक क्षणों से भरा रहा।

यह भी पढ़ें – PM रोड शो करते हुए पहुंचे BJP ऑफिस, नेताओं के साथ करेंगे बड़ी बैठक…

 हमारे पुत्र गोविंद भारद्वाज की रिंग सेरेमनी के शुभ अवसर पर 3 स्ट्रैंड रोड पटना स्थित सरकारी आवास पर परम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्नेहमयी आशीर्वाद और उपस्थिति हम सभी कार्यकर्ता के लिए एक अविस्मरणीय क्षण है। गोविंद और शांभवी को उन्होंने प्रेमपूर्वक आशीर्वाद दिया और उनके नए जीवन की शुभ शुरुआत के लिए मंगलकामनाएँ दीं। आपका आशीर्वाद वर-वधू के जीवन को सेवा, सनातन संस्कार और सफलता से अभिसिंचित करेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   ‘मोदी जी को देखने आये हैं’, राजधानी की सड़कों पर 15 अगस्त जैसा माहौल, दूर दूर से आई हैं…

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...