सांसद छेदी पासवान की उखाड़ फेंकने की दावेदारी – बेचन राम

सासाराम : भाजपा के वरिष्ठ नेता बेचन राम ने आज सासाराम में एक बड़ा बयान दिया है। सरदार पटेल की मूर्ति निर्माण के लिए भाजपा पार्टी के निर्देश पर नौहट्टा रोहतास एवं तिलौथू प्रखंड में कार्यकर्ताओं के साथ लोहा का टुकड़ा तथा एक नोट प्राप्ति अभियान में पूर्ण सहयोग देने वाले बेचन राम आगामी लोकसभा चुनाव में सासाराम से पार्टी के प्रत्याशी होने का दावा किया हैं। भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता बेचन राम ने कहा कि सासाराम सांसद छेदी पासवान ने पार्टी के स्थाई नेता नहीं वे पलटू नेता है। जिससे पार्टी में या क्षेत्र में उनका वजूद नहीं है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता बेचन राम ने सासाराम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री का एक ही नारा है। आगामी लोकसभा चुनाव में क्षेत्र में बहुलता वाले स्थानीय नेता को आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया जाएगा। इस मामले में उस क्षेत्र में वे सबसे आगे हैं।

‘सासाराम लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक बेचन राम के जाति का मतदाता’

उन्होंने कहा कि सासाराम लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक बेचन राम के जाति का मतदाता है। जिससे उनका जीत भी सुनिश्चित है। बोले कि नौकरी से सेवानिवृत्ति के बाद भाजपा पार्टी में योगदान दिए। तब से पार्टी के हर कार्यक्रम में हिस्सा लेते रहे हैं। पार्टी के निर्देश पर कार्यक्रम में सहयोग के लिए सबसे अगली पंक्ति में बेचन राम आगे रहते हैं। सासाराम संसदीय क्षेत्र 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी के वरीय नेता ही उन्हें प्रत्याशी बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद सासाराम लोकसभा क्षेत्र में जनता के बीच हर समय मौजूद रहता हूं। जिस कारण सभी जाति के लोग उन्हें पसंद करते हैं। तथा पार्टी के कद्दावर नेता में उनकी गिनती है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी के लिए समर्पित एक ऐसा सिपाही हूं कि मुझे टिकट नहीं मिलने पर भी दल नहीं बदलने वाला हूं। सांसद छेदी पासवान भाजपा पार्टी के नेता नहीं है और उनकी टिकट कटने वाली भी है। सासाराम में आयोजित प्रेस वार्ता में समाजसेवी मनोरंजन पाठक के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://22scope.com/bjp-announced-new-central-team-rituraj-sinha-got-big-responsibility/

दायानंद तिवारी की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...