Buxar पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, कहा…

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का बक्सर दौरे पर भव्य स्वागत। बिहटा और कन्हौली चौक पर कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ दिलीप जायसवाल का भव्य सत्कार। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर डॉ दिलीप जायसवाल ने प्राप्त किया आशीर्वाद। स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डॉ जायसवाल ने दी श्रद्धांजलि। जनसमर्थन से प्रेरित, जनसेवा के प्रति संकल्प को दोहराया डॉ दिलीप जायसवाल ने। बक्सर की पवित्र धरती पर आकर मुझे अत्यधिक प्रसन्नता और आत्मीयता की अनुभूति हो रही: डॉ दिलीप जायसवाल।

पटना: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल शुक्रवार को बक्सर पहुंचे। बक्सर के कन्हौली चौक और बिहटा चौक पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पटना ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, निवर्तमान जिलाध्यक्ष आशुतोष, निखिल, मण्डल अध्यक्ष और अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दिलीप जायसवाल ने ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ के प्रसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बाबा से सभी के कल्याण की प्रार्थना की और इस शुभ अवसर पर जनसेवा के प्रति अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया।

इसके उपरांत वे सिमरी प्रखंड स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती मध्य विद्यालय परिसर में स्थापित स्वामी सहजानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में बक्सर जिला भाजपा के सभी पदाधिकारी और प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। इस दौरान दिलीप जायसवाल ने कहा कहा कि बक्सर की इस पवित्र धरती पर आकर मुझे अत्यधिक प्रसन्नता और आत्मीयता की अनुभूति हो रही है। यहां के लोगों का समर्थन मुझे निरंतर प्रेरित करता है, और मैं जनसेवा के कार्यों में और अधिक समर्पण के साथ जुटा रहूंगा। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे, ताकि हम सब मिलकर समाज के उत्थान में योगदान दे सकें।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    ‘लापता हो गए तेजस्वी’! BJP ने ढूंढने के लिए जारी किया पोस्टर, लिखा…

Buxar Buxar Buxar Buxar

Buxar

Saffrn

Trending News

Basia Raid Update: अवैध बालू भंडारण पर सख्त कार्रवाई, 30,000 घनफीट...

 गुमला के बसिया क्षेत्र में जिला टास्क फोर्स की छापेमारी, 30,000 घनफीट अवैध बालू जब्त। 10 लोगों की संलिप्तता, प्रशासन ने शुरू की कानूनी...

Piparwar Encounter: मुठभेड़ में 4 कुख्यात नक्सली ढेर, सहदेव महतो और...

झारखंड के पिपरवार में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर। सहदेव महतो और उसकी पत्नी नताशा की मौत, इलाके में...

राहुल गांधी नागरिकता मामला : इलाहाबाद हाईकोर्ट का CBI जांच और...

लखनऊ: भारतीय राजनीति में एक नया न्यायिक भूचाल आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक...

30 और 31 मई को होगी BCEC परीक्षा, 22 मई को...

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCEC) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा...

राज्य के किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के निर्देश पर चीनी मिलों ने किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96 फीसदी राशि भुगतान कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img