Advertisment

बिहार में सीएम पद का दावेदार घोषित करेगी बीजेपी

2024 में लोकसभा चुनाव के बाद होगी घोषणा, वरीय नेताओं ने दिए संकेत

पटना : बिहार को लेकर बीजेपी ने जो सबसे बड़ा फैसला लिया है वो ये है कि पार्टी अब बिहार में

सीएम पद का दावेदार घोषित करेगी. भाजपा के एक वरीय नेता ने बताया कि अमित शाह ने

पार्टी के प्रमुख लोगों को बता दिया है कि अब बिहार में होने वाला विधानसभा चुनाव सिर्फ

पीएम के नाम पर नहीं लड़ा जायेगा. बीजेपी आलाकमान ने तय कर लिया है कि

2024 के लोकसभा चुनाव के तत्काल बाद बिहार मे सीएम पद के दावेदार का नाम घोषित करेगी.

सीएम पद के दावेदार के नेतृत्व में तकरीबन सवा साल तक तैयारी करने के बाद

बीजेपी विधानसभा चुनाव में जायेगी. ये अलग बात है कि अमित शाह ने अपनी

पार्टी के नेताओं को ये नहीं बताया कि सीएम पद का दावेदार कौन होगा.

बिहार में सीएम पद: अब नीतीश कुमार से बीजेपी की दोस्ती नामुमकिन

भाजपा नेताओं की बैठक में अमित शाह ने साफ कर दिया कि अब नीतीश कुमार से

बीजेपी की दोस्ती नामुमकिन है. बता दें कि किशनगंज में शुक्रवार से बीजेपी की महफिल जमी है.

शुक्रवार को अमित शाह ने पार्टी के तमाम सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों और

प्रदेश पदाधिकारियों के साथ लंबी बैठक की. जब ये बैठक खत्म हुई तो कोर कमेटी की बैठक शुरू हुई.

अमित शाह दो घंटे तक बिहार बीजेपी की कोर कमेटी यानि अहम नेताओं के साथ भी

मंथन करते रहे. तकरीबन पांच घंटे की बैठक की.

बिहार में सीएम पद: शाह ने खुद ली पार्टी के कामकाज की मॉनिटरिंग का जिम्मा

बड़ी बात ये है कि अमित शाह ने खुद बिहार में पार्टी के कामकाज की मॉनिटरिंग करने का जिम्मा ले लिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अब तकरीबन हर महीने बिहार का दौरा कर उसी तरह पार्टी के काम की निगरानी करेंगे जैसे उन्होंने 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में किया था. अमित शाह दो घंटे तक बिहार बीजेपी की कोर कमेटी यानि अहम नेताओं के साथ भी मंथन करते रहे. तकरीबन पांच घंटे की बैठक के बाद कई बातें निकल कर सामने आयी हैं.

काश! सीएम रोज-राेज आते तो बदल जाती बोकारो की सूरत

गैस से लगी भीषण आग, 2 घर जलकर खाक, किशोर सहित...

बेतिया : बेतिया के नौतन अंचल क्षेत्र के खड्डा पुरंदरपुर गांव में गुरुवार की देर रात गैस के रिसाव से भीषण आग लग गई।...

समाहरणालय परिसर सिवान में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का होगा...

पटना : नागरिकों के लिए पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ, सुविधाजनक एवं जनोन्मुखी बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के क्रम में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना...

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...