Dhanbad : भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक राज सिन्हा ने किया नेतृत्व

Dhanbad : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी ने धनबाद में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा जिला परिषद मैदान से शुरू होकर सिटी सेंटर तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस गौरवपूर्ण यात्रा का नेतृत्व धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने किया।

यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयकारों से माहौल देशभक्ति से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं के चेहरों पर जोश और गर्व स्पष्ट रूप से झलक रहा था। इस आयोजन का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और प्रबल करना था।

Dhanbad : अपनी सरहदों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तैयार हैं हम-राज सिन्हा

मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा, “भारत आज वैश्विक मंच पर अपनी सैन्य ताकत, कौशल और आत्मनिर्भरता के लिए पहचाना जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर में भारत की निर्णायक कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि हम अपनी सरहदों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तैयार हैं।” उन्होंने आगे कहा कि भाजपा तिरंगे को केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आत्मा मानती है, जिसे कभी झुकने नहीं दिया जाएगा।

 

Bihar School Development Schemes: बिहार के सरकारी स्कूलों में 1,627 योजनाएं...

Bihar School Development Schemes: बिहार के सरकारी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए चल रही विकास योजनाओं में तेजी आई है।...

Dyslexia Awareness in Patna: पटना के प्रमुख सरकारी भवन लाल रोशनी...

Dyslexia Awareness in Patna: डिस्लेक्सिया जागरूकता माह के अवसर पर बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की ओर से पटना के प्रमुख सरकारी भवनों...

Patna Zoo New Facilities: पटना जू में जल्द शुरू होंगी दो...

Patna Zoo New Facilities: पटना जू में घूमने आने वाले पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए जल्द ही नई सुविधाएं शुरू होने जा रही...