लालू परिवार पर मंत्री जीवेश मिश्रा का हमला, कहा- दाल भात के मुसल चंद हैं तेजप्रताप यादव

पटना : बीजेपी कोटे से श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने लालू परिवार व तेजप्रताप यादव पर बड़ा हमला किया है. राजद के होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि राजद परिवारवाद की पार्टी है. पहले लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री थे, वे हटे तो रावड़ी देवी मुख्यमंत्री बनीं. अभी राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव हैं वह हटेंगे तो तेजस्वी बनेंगे. क्योंकि उन्हें बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पर भरोसा नहीं है. तेज प्रताप यादव कहीं भी ले जाकर गाड़ी पलट सकते हैं. तेज प्रताप यादव दाल भात के मुसल चंद है. कभी क्लोज हो जाएंगे तो कभी दूर हो जाएंगे, इसलिए इन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा.

गौरतलब है पटना के होटल मोर्या में राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं. अभी आरजेडी में अध्यक्ष का चुनाव नहीं होगा. 11 अक्टूबर को दिल्ली में राजद का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन होगा. पहले पंचायत स्तर पर पार्टी पदों के लिए चुनाव होगा. इन सबके बाद ही चुना जाएगा.

कार्यकारिणी की बैठक के बाद राजद के नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीख का एलान किया है. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद नेता श्याम रजक और अब्दुल बारी सिद्दकी ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की जानकारी दी. अब्दुल बारी सिद्दकी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव राजधानी दिल्ली में होगा. राजद के राष्ट्रीय परिषद और अधिवेशन में ही इसका फैसला होगा.

राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने बताया कि लगभग सात महीने बाद दिल्ली में 11 अक्टूबर को राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी. इसी राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के नए सुप्रीमो का चुनाव भी होगा. इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को निर्वाचन पदाधिकारी और पार्टी के जनरल सेक्रेटरी चितरंजन गगन को सहायक निर्वाचन पदाधिकारी निुयक्त किया गया है.

रिपोर्ट: शक्ति

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...