पंचायत समिति सदस्यों के साथ भाजपा की कार्यशाला

देवघरः भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन की मजबूती के लिए समय-समय पर कई कार्यक्रम चलाती रहती है। इसी कड़ी में इन दिनों पार्टी द्वारा प्रत्येक जिले में पंचायत समिति सदस्य प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का आयोजन आज देवघर में भी किया गया जिसमें देवघर जिला और गोड्डा जिला के पंचायत समिति सदस्यों के साथ कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, देवघर विधायक नारायण दास, गोड्डा विधायक अमित मंडल सहित कई पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- पाकुड़ के बड़ाकुटलो गांव पहुंचे बाबूलाल मरांडी, मृतक के परिजनों से मिले

मौके पर संगठन महामंत्री ने कहा कि इस तरह के कार्यशाला का उद्देश्य पार्टी संगठन की मजबूती के साथ-साथ केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है।

साथ ही साथ इस तरह के प्रशिक्षण से अच्छे कार्यकर्ता का निर्माण करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी परिणाम बहुत अच्छा होगा और सरकार बीजेपी की बनेगी।

Sudivya Kumar Sonu Funeral: अंतिम यात्रा में भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने प्रिय नेता...

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...