भीम संसद कार्यक्रम में महिलाओं ने नीतीश को खूब सुनाया

पटना : पटना के वेटनरी ग्राउंड में आज भीम संसद एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जदयू की तरफ से किया गया था। जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री जमा खान और मंत्री संजय कुमार झा सहित सभी बड़े नेता मौजूद थे। भारी संख्या में जदयू के पुरुष और महिला कार्यकर्ता मौजूद थी।

सीएम को महिलाओं ने सुना दिया

इस कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंची महिलाओं ने सीएम नीतीश कुमार को जमकर सुना दिया। महिलाओं ने नीतीश कुमार पर ही हमला बोल दिया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। प्रेरक समाज के महिलाओं ने कहा कि हम बहुत ही आशा से यहां पर पहुंचे थे लेकिन अब नीतीश कुमार को हमलोग वोट नहीं देंगे उन्होंने हमारे आशा को तोड़ा है। जीविका दीदी महिला भी पहुंची थी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमलोग के लिए कोई काम नहीं किए हैं। अब हमलोग आगे उनको वोट नहीं देंगे और अपने रिश्तेदार से भी वोट नहीं दिलवाएंगे।

नीतीश को नहीं देंगे वोट

महिलाओं ने कहा कि हमलोग को कहा गया था कि आपलोगों का समायोजन किया गया जाएगा। आपलोग भी संसद कार्यक्रम में पहुंचे। लेकिन हमलोग यहां आशा करके पहुंचे थे लेकिन किसी का समायोजन नहीं किया गया। इसलिए हमलोग और हमारे रिश्तेदार भी नीतीश कुमार को वोट नहीं देंगे। प्रेरक समाज की महिला आक्रोशित होते हुए कहा कि बिना खाएं ही आज सुबह से धूप में बैठे हुए हैं। हम यह आशा करके आए थे कि हमलोग की बात सुनेंगे लेकिन नीतीश कुमार ने हमलोग को निराश किया है। महिलाओं ने चीख-चीखकर कहा कि अगर नीतीश कुमार समायोजन नहीं करेंगे तो हमलोग उनके साथ नहीं है और न ही अगले चुनाव में वोट देंगे।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Flood Relief 2026: बिहार बाढ़ के बीच सीएम सम्राट चौधरी...

Bihar Flood Relief 2026: बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों को लेकर सरकार लगातार निगरानी कर रही है। प्रभावित लोगों...

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...