Industrial Disaster : सिरसी डामोडीह क्षेत्र के अल्युमिनियम फैक्ट्री में ब्लास्ट, 2 लोगों की मौत

हजारीबाग: जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 33 सिरसी स्थित कुमार मेटल वर्क्स अल्युमिनियम फैक्ट्री के ब्रायलर फटने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मजदूर कार्य कर रहे थे. इसी बीच ब्रायलर फट गया. स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि अगल-बगल के घरों के शीशे भी टूट गए. वहीं काफी सामान क्षतिग्रस्त हुआ है.

स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर हजारीबाग सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. जिले में कई ऐसे फैक्ट्रियां चलाई जा रही है. जहां पर किसी भी तरह के सेफ्टी रूल्स का पालन नहीं किया जा रहा है. मौके पर पहुंचे डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि अल्युमिनियम फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है. जिसमें दो लोगों की मौत हुई है. हम मामले की जांच कर रहे हैं. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है.

अल्युमिनियम फैक्ट्री में ब्लास्ट

लोगों के अनुसार वज्रपात से यह हादसा हुआ है. वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि लेकिन यह गलत है. क्योंकि वज्रपात होने से कभी भी पूरी फैक्ट्री बर्बाद नहीं होगा. सिर्फ लोगों को नुकसान होगा. परिजन ने अंदेशा जताया है कि ब्रायलर में बारूद या किसी ऐसे पदार्थ के चले जाने से यह हादसा हुआ है. दोनों मृतक बिहार के बताए जा रहे है.

रिपोर्टः शशांक शेखर

Ramgarh Excise Raid: रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, आखिर...

Ramgarh Excise Raid: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया। डिप्टी...

Ranchi Shooting Range News: खेलगांव में औचक निरीक्षण के दौरान क्या...

Ranchi Shooting Range News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के...

Jamshedpur BJP Meeting: भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद...

Jamshedpur BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर मेट्रोपॉलिटन यूनिट ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति और BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के...