बागमती नदी में नाव हादसा अत्यंत दुःखद व हृदयविदारक घटना – हरि सहनी

मुजफ्फरपुर : बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी ने मुजफ्फरपुर के बागमती नदी में नाव हादसा को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर जिला गायघाट विधानसभा के बलौर पंचायत अंतर्गत मधुरपट्टी एव भटगामा गांव के बीच से गुजरनी वाली बागमती नदी में नाव पर सवार होकर शिक्षा विभाग की हिटलरशाही कानून के कारण लगभग एक दर्जन बच्चें की जान चली गई। साथ ही वहां के स्थानीय अपनी जज्वा को दिखाने वाला पिंटू सहनी बच्चों की जान बचाने के कारण अपनी जान की कुर्बानी दे दी, उनका भी मृत्यु हो गया। उनकी कुर्बानी को शहीदों की तरह लोग हमेशा याद करेंगे। यह घटना अत्यंत दुःखद व हृदयविदारक है।

भाजपा नेता हरि सहनी ने कहा कि आज घटनास्थल पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया और दुःख व्यक्त कर और वहां के जिलाधिकारी से फोन पर बात कर हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। नीतीश बाबू आप हादसे के दिन मुज्जफरपुर में ही थे लेंकिन आपने पीड़ित परिवार से मिलना उचित नहीं समझा क्योंकि आप सत्ता के नशे में चूर है। इन बच्चों का क्या कसूर था मुख्यमंत्री जी? इससे पहले 2002 में भी इस तरह का नाव हादसा में कई लोगो की जान चली गई थी। लेकिन 21 वर्षो से जंगलराज की सरकार उस जगह पुल नही बना पाया। सरकार पीड़ित परिवार को अभिलम्ब उचित मुआवजा दें और लापता बच्चों को ढूंढने का कार्य करें।

NGO Cyber Fraud Case: आखिर NGO के बैंक खाते से कैसे...

NGO Cyber Fraud Case: साइबर क्राइम के एक बड़े मामले में, जमशेदपुर साइबर पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार...

JSLPS Women Protest: जमशेदपुर में JSLPS पर महिलाओं का हल्ला बोल,...

JSLPS Women Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़ी महिलाओं ने कई मुद्दों पर शिकायत करने के लिए डिप्टी...

Jio True5G Growth: जियो ने फिर मारी बाजी! 5G, डेटा और...

Jio True5G Growth: रिलायंस जियो ने 5G सेवाओं और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। कंपनी के हालिया...