Bokaro में 35 दिन से लापता परीक्षार्थी का झाड़ी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Bokaro. जीआरपी बोकारो ने 35 दिन पूर्व रेलवे स्टेशन से लापता हुए छात्र का शव झाड़ी से बरामद किया है। मालूम हो कि बिहार के भागलपुर निवासी सन्नी रंजन भूषण 17 मार्च को जेपीएसएससी की परीक्षा देने बोकारो जिले के पेटरवार हाई स्कूल पहुंचा था। यहां से वह गायब हो गया था।

इसके बाद सन्नी रंजन भूषण की मां राखी घोषाल ने जीआरपी में अपने बेटे के अपहरण करने की आशंका से रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद जीआरपी ने बोकारो रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला था, जिसमें स्टेशन से बाहर निकलते देखा गया था। तब से जीआरपी ने उसकी खोज में कई जगहों पर खोजबीन शुरू की थी, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था।

Bokaro में लापता परीक्षार्थी का मिला शव

सोमवार की रात पुलिस को शव देखे जाने की सूचना मिली। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। साथ ही पुलिस ने मौके से अपहृत परीक्षार्थी का मोबाइल फोन, शराब की बोतल और कुछ कागजात बरामद किये। पुलिस ने मृत परीक्षार्थी के परिजनों को सूचना देकर शव की शिनाख्त के लिए बुलाया। परिजन के पहुंचने के बाद शव की शिनाख्त की जा चुकी है। शव क्षत-विक्षत अवस्था में है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस दौरान पुलिस मीडियाकर्मियों से बचते नजर आई।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...