Advertisment

तालाब से मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका

गया : गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के वभाण्डीह गांव स्थित बगीचा में तालाब से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। मृतक का शव तालाब में तैरते हुए लोगों ने आज अहले सुबह देखा। इसके बाद यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। जिसके बाद देखने के लिए भी काफी लोगों की भीड़ उमड़ गई। हालांकि किसी ने महिला की पहचान नहीं की है। आशंका जाहिर की जा रही है कि किसी ने इसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटनास्थल से पुलिस को महिला के कुछ कपड़े और टूटी हुई चूड़ी भी मिली है। अब पुलिस कई बिंदु पर भी जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े : होटल के कमरे में मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...