Advertisement
Advertisement
Advertisement

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भिड़े RJD नेताओं के बॉडीगार्ड ने की मारपीट, तेजस्वी के सामने ही…

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भिड़े RJD नेताओं के बॉडीगार्ड ने की मारपीट, यूट्यूबर को भी..., तेजस्वी के सामने ही...

Google पर 22Scope चुनें

औरंगाबाद: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों वोटर अधिकार यात्रा पर हैं। सोमवार को यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव की पार्टी RJD के ही राज्यसभा सांसद और विधायक के बॉडीगार्ड आपस में भिड़ गये जिसके बाद राज्यसभा सांसद के बॉडीगार्ड ने विधायक के बॉडीगार्ड की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव के सामने एक निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में जम कर नारे भी लगे।

बॉडीगार्ड आपस में भिड़े

मामला औरंगाबाद देव सूर्य मंदिर के समीप की है जहां गाड़ी ओवरटेक करने के विवाद में RJD के राज्यसभा सांसद संजय यादव और नबीनगर के RJD विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ़ डब्ल्यू सिंह के बॉडीगार्ड के बीच बहस हो गई। बहस के दौरान ही संजय यादव के बॉडीगार्ड ने अचानक विधायक के बॉडीगार्ड को पीट दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि इस दौरान राज्यसभा सांसद संजय यादव और RJD विधायक डब्लू सिंह ने खुद पहल कर विवाद को खत्म कराया।

तेजस्वी के सामने निर्दलीय के पक्ष में लगे नारे

इतना ही नहीं तेजस्वी और राहुल गांधी जब देव सूर्य मंदिर से दर्शन कर निकल रहे थे तभी वहां हाथ में RJD का झंडा लिए कुछ लोगों ने एक निर्दलीय प्रत्याशी शक्ति मिश्रा के समर्थन में नारे लगाने लगे।

भाजपा ने कहा ‘उनके लिए आम बात’

घटना के बाद अब एनडीए ने एक बार फिर RJD पर हमला किया और भाजपा के पूर्व सांसद सुशील सिंह चुटकी लेते हुए कहा कि यह लफंगों की पार्टी है और गठबंधन हुड़दंगियों का। लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है लेकिन यह उन लोगों की मानसिकता ही है कि कहीं भी किसी से भी भिड़ जाते हैं। ये सब बाते आश्चर्यजनक नहीं है, यह उनलोगों के लिए सामान्य है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  वोटर अधिकार यात्रा पर तेज प्रताप का तंज, एक बार फिर दी छोटे भाई को नसीहत और किया आगाह…

Commercial Advertisment

Chhath Ghat Facilities Bihar: छठव्रतियों के लिए बिहार सरकार का बड़ा...

Chhath Ghat Facilities Bihar, पटना: बिहार में छठ महापर्व को लेकर घाटों पर सुविधाएं दुरुस्त करने की तैयारी तेज हो गई है। ग्रामीण विकास...

Nitish Setu Name Controversy: कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के नामकरण पर छिड़ी...

Nitish Setu Name Controversy, पटना: कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम बदलकर 'नीतीश सेतु' किए जाने पर बिहार की राजनीति में विवाद शुरू...

Priyanka Chahar Chaudhary Tej Pratap Meeting: छठ पर पटना पहुंचीं प्रियंका...

Priyanka Chahar Chaudhary Tej Pratap Meeting, पटना: बॉलीवुड और टेलीविजन अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी छठ महापर्व के अवसर पर पटना पहुंचीं। यहां उन्होंने जनशक्ति...